फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Controversy over BJP flag on killers' Scorpio, Congress says 'this is Jungle Raj

Rajasthan Crime alert: हत्यारों की स्कॉर्पियो पर बीजेपी के झंडे पर विवाद, कांग्रेस बोली-ये जंगलराज है

Sun, 17 Aug 2025 04:30 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sun, 17 Aug 2025 04:30 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में शनिवार शाम स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने सरे आम एक व्यक्ति की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की ओर से घटना को लेकर बनाए वीडियो में स्कार्पियो पर बीजेपी का झंडा लगा दिखा। कांग्रेस कह रही है कि यह जंगलराज है।

विज्ञापन
Controversy over BJP flag on killers' Scorpio, Congress says 'this is Jungle Raj
road rage - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी जयपुर में शनिवार को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। हत्यारे इसके बाद स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए। लेकिन स्थानीय लोगों ने घटना के जो वीडियो रिकॉर्ड किए उसे लेकर अब सियासी विवाद छिड़ गया है। स्कॉर्पियो गाड़ी पर बीजेपी का झंडा दिखाई दे रहा है। वहीं वीडियो बनाने वाले यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि यह पार्षद की गाड़ी है। कांग्रेस ने अब इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर हमला बोल दिया है।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा से इस पर जवाब मांगा है। उन्होंने लिखा- 
भाजपा का झंडा अब कानून से ऊपर होने का प्रतीक बन गया है। जयपुर के विद्याधर नगर की घटना साबित करती है कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे और सत्ता के नशे में चूर कार्यकर्ता अगर सड़क पर निर्दोष लोगों को डंडे से पीटे और कुचलकर भाग निकले, तो यह लोकतंत्र नहीं, जंगलराज है। ये सत्ता नहीं अराजकता है। अगर सरकार चुप है, तो इसका सीधा अर्थ है कि उसने अपने कार्यकर्ताओं को आम जनता को मारने का लाइसेंस दे रखा है। यह कानून और लोकतंत्र, दोनों की खुली हत्या है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को जयपुर के मुरलीपुरा के पास रोड नंबर 5 स्थित खाटूश्याम मंदिर से कुछ दूरी पर शाम 5 बजे स्कॉर्पियो जीप एक कार से भिड़ गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने गाड़ी से उतर कर कार के शीशे तोड़ दिए। झगड़ा बढ़ते देख  वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। खुद को भीड़ से घिरता देख बदमाशों ने स्कॉर्पियो को दौड़ा दिया। इस दौरान एक युवक स्कॉर्पियो की चपेट में आ गया। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी चंद्रशेखर(35) के रूप में हुई है जो जयपुर में मजदूरी का काम करता था। स्थानीय लोगों में अब घटना को लेकर रोष बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed