फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CP Joshi said the Chief Minister should give the account to the public till 2023

Rajasthan: सीपी जोशी बोले- मुख्यमंत्री का न कोई विजन, सिर्फ भ्रष्टाचार मिशन; जनता को दें 2023 तक का हिसाब

Mon, 21 Aug 2023 10:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 21 Aug 2023 10:25 PM IST
सार

जनता ने आपको 2018 में मिशन 2023 दिया था, जिसमें आपकी सरकार का रिपोर्ट कार्ड शून्य है। इस समयावधि में आपने प्रदेश को विकसित करने के लिए क्या कार्य किए।

विज्ञापन
CP Joshi said the Chief Minister should give the account to the public till 2023
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विजन एवं मिशन पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का न कोई विजन, न कोई मिशन, अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने का एक मात्र ढोंग। जनता ने आपको 2018 में मिशन 2023 दिया था, जिसमें आपकी सरकार का रिपोर्ट कार्ड शून्य है। इस समयावधि में आपने प्रदेश को विकसित करने के लिए क्या कार्य किए? जनता आपकी सरकार के कार्यों की असलियत को जानती है। अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने और प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसी बात कर रहे हैं।

विज्ञापन


अगर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाए तो महिला अपराध और दुष्कर्म में प्रदेश को नंबर एक बनाने का काम, दलित अत्याचार में प्रदेश को नंबर एक बनाने का काम, माफिया के द्वारा युवाओं की नौकरियों को बेचने का काम, किसानों से धोखेबाजी, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, महंगाई, पेपर लीक, खनन माफिया की मनमानी जैसी नकारात्मक उपलब्धियां ही नजर आएंगी।
विज्ञापन


अंतिम समय में जनता के लिए राहत कैंप
प्रदेश के लोगों को सवा चार साल अपनी थोथी घोषणाएं, तुगलकी फरमान, महंगाई से त्रस्त करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार अंतिम समय में जनता के लिए राहत कैंप लगाती है और उम्मीद करती है कि उसे पुनः अगले पांच वर्षों के लिए सत्ता मिल जाए, उसे नैतिक रूप से ऐसी बातें करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed