फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CP Joshi said that government money is being looted like dacoits in Rajasthan.

Rajasthan: गहलोत सरकार पर सीपी जोशी का हमला; बोले- प्रदेश में डाकुओं की तरह सरकारी पैसों को लूटा जा रहा है

Sun, 27 Aug 2023 08:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 27 Aug 2023 08:36 PM IST
सार

भाजपा मुख्यालय में सीपी जोशी बोले कि मुख्यमंत्री गहलोत राजेश पायलट को अपना मित्र बताते हैं तो मित्र का बेटा नाकारा, निकम्मा और गद्दार क्यों है।

विज्ञापन
CP Joshi said that government money is being looted like dacoits in Rajasthan.
पत्रकार वार्ता करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष जोशी राजस्थान सरकार पर जमकर बरसे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी कमियों को छिपाने के लिए इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। केन्द्र सरकार पर अनर्गल और तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भारत में पहले भी कई प्रधानमंत्री आए लेकिन मोदी जी ने वैज्ञानिकों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई। उनको गले लगाकर हौसला बढ़ाया, जिसके परिणाम स्वरूप देश ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव की सफल लैंडिंग करवाकर एक इतिहास रचा दिया।  
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की गहलोत सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए कहा प्रदेश में महंगाई, अपराध, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार चरम पर है। मुख्यमंत्री अपनी सरकार की कमियां स्वीकार करने की अपेक्षा दूसरों पर आरोप प्रत्यारोप करते हैं। प्रदेश की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकतंत्र और सुशासन पर बात करने का अपना नैतिक अधिकार खो चुके हैं। देश का सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल और महंगी बिजली देने वाले मुख्यमंत्री को महंगाई पर बात करने का नैतिक हक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार में प्रदेश नंबर वन
महंगाई को कम करने के लिए केंद्र और अन्य राज्यों की सरकार ने पेट्रोल पर वेट और टैक्स घटाया, परंतु प्रदेश सरकार ने इसमें कोई कमी नहीं की। आखिर क्या कारण है कि आप साढे़ चार साल से प्रदेश की जनता की जेब काट रहे हो। अपराध में प्रदेश की स्थिति बदतर है। दुष्कर्म, महिला अत्याचार, दलित अत्याचार में प्रदेश नंबर वन है। एनसीआरबी के आकड़े स्पष्ट रूप से यह बात कह रहे हैं। आप बातों को घुमा फिरा कर कहते है और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास बार-बार करते हैं। अब आपका असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है।

तुष्टिकरण इस सरकार का काला चेहरा 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा तुष्टिकरण इस सरकार का काला चेहरा है। चाहे मालपुरा की घटना हो या करौली की घटना हम इनकी तुष्टीकरण की नीतियों को देख चुके हैं। लोग अपना घर खाली करके चले जाते हैं और सरकार की नींद नहीं उड़ती। प्रदेश में कुछ स्थान ऐसे हैं जहां मोटरसाइकिल पर पांच लोग बिना हेलमेट बैठकर जाएं उनका चालान नहीं बनता और कुछ जगह तीसरा कोई बैठ जाए तो चालान हो जाता है। यह तुष्टीकरण नहीं है, तो क्या है। फूट डालो राज करो यह कांग्रेस का मूल मंत्र रहा है। जिसे प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए भारत माता के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हों, तुष्टिकरण के बयान देना उनके स्वभाव में है।


आपकी एजेंसियां भ्रष्टाचार पर काम नहीं कर रही 
सरकारी कार्यालयों में काला धन मिलना, सरकार के मंत्री द्वारा सदन में सरकार पर भ्रष्टाचार की लाल डायरी का ज़िक्र करने पर, उन्हें रातों रात हटा देना आपकी नियत पर प्रश्न लगाता है। जब आपकी एजेंसियां भ्रष्टाचार पर काम नहीं कर रही हैं, तो ऐसे में केंद्रीय एजेंसियां क्यों नहीं आएंगी। ऐसी भी ने 600 से अधिक मामले भ्रष्टाचार के दर्ज किया आपने इनमें से कितने मामलों में अभियोजन की स्वीकृति दी। आप भ्रष्ट अधिकारियों को वापस उसी जगह पोस्टिंग दे रहे हैं। आपका विधायक और मंत्री सरेआम मंचों पर आपके भ्रष्टाचार के काले चिट्ठे उजागर कर रहे हैं। आपकी सरकार में जनता के पैसों पर डाका डाला जा रहा है। डाकुओं की तरह सरकारी पैसा लूटा जा रहा है। अन्नपूर्णा पैकेट में मिलावट, बिजली खरीद में भ्रष्टाचार, बच्चों का पोषाहार खा गए। आजादी के बाद पहली ऐसी सरकार आई है, जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा मुख्यमंत्री गहलोत राजेश पायलट को अपना मित्र बताते है तो फिर मित्र का बेटा नकारा, निकम्मा और गद्दार कब से हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed