फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CP Joshi asked why Gehlot is giving gas subsidy to only 14 lakh people out of 76 lakh

Jaipur: सीपी जोशी बोले- केंद्र सरकार ने 76 लाख लोगों का डाटा दिया, गैस सब्सिडी सिर्फ 14 लाख लोगों को ही क्यों?

Mon, 05 Jun 2023 10:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 05 Jun 2023 10:03 PM IST
सार

सीपी जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को 76 लाख लोगों का डाटा उपलब्ध कराया है। यह बात समझ से परे है कि मुख्यमंत्री इसके लिए मना क्यों कर रहे हैं।

विज्ञापन
CP Joshi asked why Gehlot is giving gas subsidy to only 14 lakh people out of 76 lakh
सीपी जोशी, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राजस्थान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को 76 लाख लोगों का डाटा उपलब्ध कराया है। यह बात समझ से परे है कि मुख्यमंत्री इसके लिए मना क्यों कर रहे हैं, जबकि डाटा पूर्व में भी उपलब्ध कराया जा चुका है। बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के लिए राजस्थान सरकार को डाटा उपलब्ध नहीं कराया है।

विज्ञापन


जोशी ने कहा कि कांग्रेस के 2018 के चुनाव घोषणा पत्र में पृष्ठ संख्या 39 के बिंदु संख्या 54 में गैस सिलेंडर की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रयास का वादा था, तो वह वादा आप लोगों को साढ़े चार साल में याद क्यों नहीं आया। वास्तव में इनका सभी गरीबों को सस्ता सिलेंडर देने की नीयत नहीं है, जबकि केंद्र सरकार ने हमेशा प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्र सरकार ने 76 लाख गरीब लोगों का डेटा दिया, तो आपने सब्सिडी राशि सिर्फ 14 लाख लोगों को ही क्यों भेजी।
विज्ञापन


कटारा का घर क्यों नहीं तोड़ा?
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग की बात करते हैं। ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। पेपर लीक के कारण कितने लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। आपने बाबू लाल कटारा को आरपीएससी मेंबर बनाया और वहीं सबसे बड़ा घोटालेबाज निकला। वह इतने दिन से वहां बैठकर पेपर आउट कर रहा था और आपने इतने विलंब से उसे पकड़ा और अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की। पेपर लीक करने वाले दो आरोपियों के घर तोड़े, लेकिन आरपीएससी मेंबर कटारा का घर क्यों नहीं तोड़ा? आखिर आपकी इसके प्रति सहानुभूति क्यों हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में मंत्री कभी बंगलों से बाहर नहीं निकले
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष धर्मपाल जारोली को आपने क्यों बर्खास्त किया था? अगर वह इस मामले में दोषी थे तो उन पर आगे कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल से कांग्रेस क्षेत्र में कहीं नहीं दिखी। कोरोना काल में कांग्रेस के मंत्री कभी बंगलों से बाहर नहीं निकले। आपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से कई वादे किए थे। बिजली की दर नहीं बढ़ाएंगे, लेकिन बढ़ा दी। प्रदेश को सुशासन देने का वादा किया था, लेकिन अपराध का गढ़ बना दिया। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। आम आदमी प्रदेश में बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed