फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   COVID Cases: So far 32 cases of corona in Rajasthan, Health Minister said- this variant is not very dangerous

COVID Cases: राजस्थान में कोरोना के अब तक 32 केस, स्वास्थ्य मंत्री बोले- ज्यादा खतरनाक नहीं है ये वैरिएंट

Wed, 28 May 2025 09:39 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 28 May 2025 09:39 AM IST
सार

राजस्थान में कोरोना के अब तक 32 मामले सामने आ चुके हैं। मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन राहत की बात यह है कि नया वैरिएंट ज्यादा घातक नहीं है।

विज्ञापन
COVID Cases: So far 32 cases of corona in Rajasthan, Health Minister said- this variant is not very dangerous
राजस्थान - फोटो : social media

विस्तार

प्रदेश में बीते तीन दिनों में कोरोना के 32 मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को जयपुर, जोधपुर में 9 मरीज मिले। इनमें 2 केस एम्स जोधपुर में, 2 सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में तथा 4 केस बी. लाल पैथ लैब जयपुर एवं 1 केस अनाविक डायग्नोस्टिक सेंटर जयपुर में आया है। इसके साथ ही अब तक 8 जिलों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें अजमेर में 2, बीकानेर में एक, डीडवाना में 3, जयपुर में 13, जोधपुर में 6, फलौदी में 1, सवाई माधोपुर में एक, उदयपुर में 4 एवं एक अन्य केस सामने आया है।

विज्ञापन

 
ऑक्सीजन प्लांट्स की मॉनिटरिंग करने के निर्देश
 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने ऑक्सीजन प्लांट्स  नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के साथ ही बंद ऑक्सीजन प्लांट्स को शीघ्र ठीक करवाएं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से कोरोना के संबंध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की पालना की जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: प्रसूता-नवजात की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य मंत्री बोले वैरिएंट ज्यादा घातक नहीं

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इसे लेकर कहा है कि संवेदनशील वर्ग जैसे बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगी एवं बच्चे कोरोना के केसेज को देखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।आईएलआई के लक्षण नजर आने पर चिकित्सक से परामर्श लें एवं भीड़भाड़ से बचें।उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों ने वर्तमान स्थितियों के दृष्टिगत कोरोना से ज्यादा खतरा नहीं बताया है लेकिन चिकित्सा संस्थानों में जांच, दवा एवं उपचार के लिए आवश्यक इंतजाम रखे जाएं ताकि आईएलआई लक्षणों के मरीजों को जरूरी जांच एवं उपचार मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed