फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Dotasra Questions Government Over Alleged Attempt to Shield NEET Paper Leak Accused

Jaipur News: NEET पेपर लीक मामले पर डोटासरा बोले- अपराधियों को बचाने का प्रयास क्यों कर रही है सरकार?

Fri, 15 May 2026 08:30 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 08:30 PM IST
सार

NEET विवाद को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। जयपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को न्याय दिलाने में गंभीर नजर नहीं आ रही। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
Jaipur News: Dotasra Questions Government Over Alleged Attempt to Shield NEET Paper Leak Accused
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं टीकाराम जुली

विस्तार

जयपुर में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने NEET पेपर विवाद को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा से जुड़े गंभीर विवाद के बावजूद सरकार अब तक मुख्य आरोपियों और कथित पेपर माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान डोटासरा ने एक पुराना वीडियो भी दिखाया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान की चुनावी सभा में पेपर लीक मामलों पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रधानमंत्री यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो पेपर माफियाओं को पाताल से भी निकाल लेंगे।
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि NEET परीक्षा विवाद को कई दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ऐसी ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली जिससे छात्रों को न्याय मिलने का भरोसा हो। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार अपराधियों को बचाने का प्रयास क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर उस छात्र और अभ्यर्थी के साथ मजबूती से खड़ी है, जिसके साथ अन्याय हुआ है, चाहे वह किसी भी दल, वर्ग या विचारधारा से जुड़ा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: NEET 2026 UG Paper Leak: पेपर लीक केस में छापेमारी तेज, पांचों आरोपियों से पूछताछ जारी; राजस्थान भी पहुंची टीम

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा विवाद केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा करने में असफल साबित हो रही है। साथ ही उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।


वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने भाजपा नेताओं पर दिखावटी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाले फैसले ले रही है, जबकि दूसरी ओर भाजपा नेता केवल प्रतीकात्मक राजनीति में व्यस्त हैं। जुली ने कहा कि देशहित और युवाओं के भविष्य की रक्षा केवल भाषणों और नारों से नहीं होगी, बल्कि इसके लिए सरकार को कठोर और पारदर्शी कदम उठाने होंगे।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में युवाओं के हितों को लेकर गंभीर है तो उसे पेपर लीक और परीक्षा विवादों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनानी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो पार्टी इस मुद्दे को और मजबूती से उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed