फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Congress reshuffle, 37 in-charges and co-in-charges appointed; some leaders handle two districts

Jaipur News: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 37 प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त; कई नेताओं को दो जिलों की जिम्मेदारी

Fri, 03 Apr 2026 07:43 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 07:43 PM IST
सार

आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस ने संगठन को धार देने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेशभर में जिला स्तर पर नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: Congress reshuffle, 37 in-charges and co-in-charges appointed; some leaders handle two districts
राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी की प्रभारियों की सूची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटियों में व्यापक फेरबदल किया गया है। पार्टी ने 37 नेताओं को जिला प्रभारी और इतने ही नेताओं को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इन नियुक्तियों के जरिए संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और जिलों में सक्रियता बढ़ाने की रणनीति अपनाई गई है।
विज्ञापन


नए नियुक्त प्रभारियों में 7 मौजूदा विधायक और 9 पूर्व विधायक शामिल हैं, जिससे साफ संकेत मिलता है कि कांग्रेस अनुभवी और सक्रिय नेताओं के जरिए संगठन को मजबूती देना चाहती है। जिला प्रभारी बनाए गए विधायकों में रोहित बोहरा, प्रशांत शर्मा, शिमला देवी नायक, हाकम अली खान, पूसाराम गोदारा, जगदीशचंद्र जांगिड़ और अमित चाचाण शामिल हैं। वहीं पूर्व विधायकों में चेतन डूडी, नसीम अख्तर इंसाफ, रमेश खंडेलवाल, प्रशांत बैरवा, जीआर खटाणा, मीनाक्षी चंद्रावत, हगामीलाल मेवाड़ा, राकेश पारीक और हीरालाल दरांगी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सीएम भजनलाल ने खुद उठाया 181 हेल्पलाइन का फोन, बोले- मैं भजनलाल; फिर तुरंत हल हुईं समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक रोहित बोहरा को जयपुर का प्रभारी बनाए रखने का निर्णय लिया गया है, जिससे संगठन में निरंतरता बनी रहे। वे पहले भी इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। पार्टी ने कुल 50 जिलों में से 37 नेताओं को जिम्मेदारी दी है, जबकि कुछ नेताओं को दो-दो जिलों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


करीब 13 प्रभारियों और सह प्रभारियों को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जयपुर ग्रामीण पूर्व व पश्चिम, सीकर व नीमकाथाना, अजमेर शहर व ग्रामीण, भीलवाड़ा शहर व ग्रामीण, नागौर व डीडवाना-कुचामन, भरतपुर व डीग, बीकानेर शहर व ग्रामीण, बाड़मेर व बालोतरा, जैसलमेर व फलौदी, जोधपुर शहर व ग्रामीण, कोटा शहर व ग्रामीण, बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ तथा उदयपुर शहर व ग्रामीण शामिल हैं।

पार्टी नेतृत्व ने इन प्रभारियों को जिलों का नियमित दौरा करने, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने और संगठन से जुड़े कार्यों की रिपोर्ट प्रदेशाध्यक्ष को सौंपने के निर्देश दिए हैं। यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed