राजस्थान में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
राजस्थान में बारिश के बाद ठंड बढ़ने लगी है। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद सहित 5 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। 1 दिसंबर से उत्तरी हवा से कोल्ड वेव शुरू होगी। 2 दिसंबर को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में येलो अलर्ट जारी। कई शहरों में न्यूनतम तापमान बढ़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बारिश का दौर थमते ही अब ठंड एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद सहित 5 जिलों में शनिवार और रविवार को घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। 1 दिसंबर से प्रदेश में उत्तरी हवाएं सक्रिय होने लगेंगी, जिसके चलते कोल्ड वेव की स्थिति बनेगी। वहीं 2 दिसंबर को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर में कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो जयपुर और सीकर सहित कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन देर शाम मौसम साफ होने पर ठंडक बढ़ गई। शुक्रवार को सिरोही दिन का सबसे ठंडा शहर रहा, जहाँ अधिकतम तापमान 22.4°C रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई शहरों में बादल छाए रहे, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अलवर, फतेहपुर और करौली को छोड़कर सभी प्रमुख शहरों में रात का तापमान 10°C से ऊपर रहा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुमान के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की कमी आएगी। इसके बाद प्रदेश में शीतलहर का जोरदार प्रभाव देखने को मिलेगा। खास तौर पर बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग में शीतलहर का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।
यह भी पढें- Jaipur News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका; ₹25,000 का इनामी गैंगस्टर प्रदीप गुर्जर गुड़गांव से गिरफ्तार
बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान :
अधिकतम तापमान: करौली 23.7°C, डूंगरपुर 25.8°C, नागौर व बारां 26°C, गंगानगर 24.9°C, चूरू 26.1°C, बीकानेर 26°C, जोधपुर 28.8°C, जैसलमेर 27.8°C, कोटा व सीकर 26.1°C, जयपुर 25.6°C, अलवर 24°C, टोंक 25.6°C, भीलवाड़ा 26.2°C और अजमेर 24.6°C।
न्यूनतम तापमान:
जालोर 17.1°C, प्रतापगढ़ 16.1°C, झुंझुनूं 12°C, दौसा 10.4°C, नागौर 11.3°C, गंगानगर 10.1°C, चूरू 10.5°C, उदयपुर 15°C, कोटा 14.4°C, चित्तौड़गढ़ 14.2°C, सीकर 13°C, पिलानी 10°C, जयपुर 15.2°C और अजमेर 15.3°C दर्ज किया गया।