फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM lays foundation stone for reconstruction work of Rajasthan House in Delhi

Delhi: सीएम ने राजस्थान हाउस के पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, दिल्ली के ‘लुटियंस जोन’ में होगा निर्माण

Tue, 30 May 2023 07:51 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 May 2023 07:51 AM IST
सार

सीएम गहलोत ने दिल्ली में राजस्थान हाउस के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया और कहा कि लोकतंत्र को मजबूती मिले और देश संविधान अनुसार चले, यही हमारी सोच है।

विज्ञापन
CM lays foundation stone for reconstruction work of Rajasthan House in Delhi
पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार शाम नई दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित राजस्थान हाउस के पुनर्निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करते हुए शिलान्यास किया।

विज्ञापन


गहलोत ने इस अवसर पर कहा कि ऐतिहासिक राजस्थान हाउस का पुनर्निर्माण कार्य हमारी प्राथमिकता रही है। राजस्थान से दिल्ली आने वाले आगंतुकों को नए हाउस में उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। इस राजकीय गेस्ट हाउस के पुनर्निर्माण में राजस्थान की कलात्मक स्थापत्य शैली का खूबसूरत तरीके से समन्वय किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली के राजस्थान और बीकानेर हाउस सहित प्रदेश के सर्किट हाउस और डाक बंगलों जैसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण भवनों को मजबूती दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूती मिले और देश संविधान के अनुसार चले, यही हमारी सोच रही है। इसी अनुरूप प्रदेश में गरीब-अमीर के बीच की खाई को दूर करने के लिए बजट घोषणाएं की गई हैं। महंगाई राहत कैंपों के जरिए महंगाई से राहत दिलाने की संकल्पना साकार हो रही है।

पानी, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित राज्य के चहुमुखी विकास में रिकॉर्ड कायम किए
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पानी, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित राज्य के चहुमुखी विकास में रिकॉर्ड कायम किए हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये के निःशुल्क इलाज जैसी सुविधा अन्य किसी भी राज्य में नहीं है।

प्रदेश की भावना, संस्कृति और परंपरा को प्रमुखता से शामिल किया गया
आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि भवन के निर्माण की योजना में राजस्थान शैली के मूल तत्वों, वास्तुकला सामग्री के साथ प्रदेश की भावना, संस्कृति और परंपरा को प्रमुखता से शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि नए राजस्थान हाउस की निर्माण योजना में ग्रीन कॉन्सेप्ट, वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम, वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का भी ध्यान रखा गया है।
 

CM lays foundation stone for reconstruction work of Rajasthan House in Delhi
पुनर्निर्माण कार्य का किया शिलान्यास - फोटो : Amar Ujala Digital
ऐसा होगा नया राजस्थान हाउस
नई दिल्ली के ‘लुटियंस जोन’ में 7050 वर्ग मीटर में बनने वाला नवीन राजस्थान हाउस, राजस्थान सरकार का एक राजकीय गेस्ट हाउस है। नवीन राजस्थान हाउस में दो बेसमेंट, भूतल और 6 फ्लोर का प्रावधान रखा गया है। भवन के बेसमेंट में पार्किंग भी बनाई जाएगी। मुख्य भवन में लॉबी, कैफेटेरिया, वेटिंग एरिया, डाइनिंग एरिया, फव्वारा, हैंगिंग झूमर, एट्रियम आदि का निर्माण किया जाएगा। भवन की बाहरी दीवार पर धौलपुर सैण्ड स्टोन क्लेडिंग का कार्य किया जाएगा। प्रथम तल पर कांफ्रेंस हॉल, पुस्तकालय और जिम का भी निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। छत पर टैरेस गार्डन, पार्टी हॉल, योग कक्ष आदि का भी निर्माण होना है।

नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल का भी निर्माण
आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान के विभिन्न प्रान्तों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए दिल्ली आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल और सुविधा केन्द्र बनाया जा रहा है। इसके लिए 256.91 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। जिससे उनको होने वाली समय और धन की हानि को न्यूनतम किया जा सकेगा। उनको एक ही स्थान पर रहने, खाने, पढ़ने की सुविधा मिल सकेगी। नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के कला और सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 42.89 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके अंतर्गत एम्फीथिएटर, आर्ट गैलेरी, ऑफिस ब्लॉक, इन्डोर थिएटर, स्टॉफ क्वार्टर्स, सुरक्षा स्टॉफ क्वार्टर्स सहित विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे।

शिलान्यास समारोह में यह नेता और अधिकारी रहे मौजूद
शिलान्यास समारोह में सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, विधायक वाजिब अली, मुख्य सचिव उषा शर्मा, चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा, प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका, सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव वैभव गालरिया, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव दिनेश कुमार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त सचिव श्राजेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed