फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Gehlot and Governor gave best wishes on Rakhi says Committed to safety and empowerment of women

Rajasthan: CM और राज्यपाल ने राखी पर दी शुभकामनाएं, गहलोत बोले- महिलाओं की सुरक्षा-सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध

Wed, 30 Aug 2023 10:09 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 10:09 AM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं दी। सीएम गहलोत बोले, सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
CM Gehlot and Governor gave best wishes on Rakhi says Committed to safety and empowerment of women
राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीएम अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 30 अगस्त को रात 9.02 बजे से राजस्थान में राखी बांधने का मुहूर्त है। गहलोत सीएम अशोक गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन महिलाओं के प्रति सम्मान और विश्वास के साथ ही पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व का पर्व है। यह सामाजिक और पारिवारिक एकसूत्रता का प्रतीक है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए संकल्पबद्ध होकर सभी क्षेत्रों में समान अवसर उपलब्ध करा रही है। गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि हमें महिला सशक्तिकरण और उनकी प्रगति की दिशा में मिलकर एक आदर्श समाज का निर्माण करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। महिला मुखियाओं को इंटरनेट वाले मोबाइल फोन दे रही सरकार गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की अनूठी पहल की है। इसमें प्रदेश की 1.35 करोड़ जनाधार महिला मुखियाओं को मय इंटरनेट मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन मिलना शुरू हो गया है। इससे महिलाओं में जागरुकता बढ़ेगी और वे अपने परिवार की समृद्धि और प्रगति में भागीदारी निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी के धागों की तरह प्रेम और विश्वास के बंधन में सम्पूर्ण समाज को जोड़े
राज्यपाल राज्यपाल कलराज मिश्र ने देश और प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व (30 अगस्त) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राखी के धागों की तरह प्रेम और विश्वास के बंधन में सम्पूर्ण समाज को जोड़ने का संकल्प लेने आह्वान किया है। राज्यपाल मिश्र ने भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता, आत्मीयता और स्नेह से जुड़े इस पर्व पर कामना की है कि यह सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास का संचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed