फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Bhajanlal Sharma attacks Rahul Gandhi over his statement on Sikhs in America Rajasthan News

Rajasthan: सीएम शर्मा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- वे भूल गए 1984 के सिख दंगों में कांग्रेस की क्या भूमिका थी

Thu, 12 Sep 2024 11:54 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 12 Sep 2024 11:54 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में भारतीय अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर ऐसे बयान दिए जो न केवल देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि विदेशी मंचों पर भारत को कमजोर दिखाने का प्रयास करते हैं।

विज्ञापन
CM Bhajanlal Sharma attacks Rahul Gandhi over his statement on Sikhs in America Rajasthan News
सीएम भजनलाल शर्मा और कांगेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर सिख समुदाय पर दिए गए बयानों पर सियासी घमासान जारी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है। सीएम शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी बार-बार विदेश जाकर भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी  द्वारा बार-बार विदेश जाकर भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश क्यों क्यों की जाती है? भारतीय अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर दिए गए उनके बयान ने देश की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राहुल गांधी के इस बयान को देश के लिए अपमानजनक बताया और कहा कि यह भारत की गरिमा और एकता को कमजोर करता है। राहुल गांधी ने अमेरिका में भारतीय अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर ऐसे बयान दिए जो न केवल देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि विदेशी मंचों पर भारत को कमजोर दिखाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम शर्मा ने सिख दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि क्या आप भूल गए हैं कि 1984 में सिखों के खिलाफ हुए वीभत्स दंगों में कांग्रेस की क्या भूमिका थी? उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अतीत के इस दुखद अध्याय की याद दिलाई, जो पार्टी की छवि पर एक बड़ा धब्बा है। कांग्रेस को पहले अपनी पार्टी की गलतियों को स्वीकार करना चाहिए, न कि दूसरों पर आरोप लगाना।

मुख्यमंत्री शर्मा ने आरक्षण की व्यवस्था पर राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आरक्षण पर की गई टिप्पणियां भारतीय समाज की गहरी समझ के बिना की गई हैं। यह सिर्फ विदेशी दर्शकों के सामने खुद को बुद्धिमान दिखाने का प्रयास है।


मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी न केवल देश की एकता को कमजोर करती है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की छवि को खराब करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने राजनीतिक एजेंडे के बजाय देशहित को प्राथमिकता दें और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का सम्मान बढ़ाने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed