{"_id":"65163876d1fb3fa4990b5f35","slug":"cm-ashok-gehlot-lashes-out-at-jagdeep-dhankhar-over-his-frequent-visits-to-poll-bound-state-rajasthan-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 'अब राष्ट्रपति का आना ही बाकी', धनखड़ के दौरों पर गहलोत ने कहा- चुनाव के समय बार-बार आना गलत संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 'अब राष्ट्रपति का आना ही बाकी', धनखड़ के दौरों पर गहलोत ने कहा- चुनाव के समय बार-बार आना गलत संदेश
Fri, 29 Sep 2023 08:08 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 29 Sep 2023 08:08 AM IST
सार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरे पर सवाल उठाए हुए सीएम गहलोत ने कहा, भारत सरकार को सांविधानिक संस्थाओं के प्रमुखों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के राजस्थान दौरे पर सवाल उठाए हैं। धनखड़ के सांविधानिक पद पर होने का हवाला देते हुए गहलोत ने नीमराना में कहा, अब बस राष्ट्रपति का दौरा ही बाकी रह गया है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा, मैं उपराष्ट्रपति का सम्मान करता हूं और उनसे कई दशकों से अच्छे रिश्ते भी हैं, लेकिन बुधवार को उन्होंने पांच जिलों का दौरा किया। पूरा राज्य ही छान मारा। इन दौरों में उनसे मिलने वालों में अधिकतर भाजपा के ही नेता थे। ऐसा होता है क्या? गहलोत ने कहा, भारत सरकार को सांविधानिक संस्थाओं के प्रमुखों पर दबाव नहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले, कोटपुतली-बहरोड़ में गहलोत ने कहा, भाजपा नेताओं के आने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उपराष्ट्रपति व राष्ट्रपति को नहीं आना चाहिए, क्योंकि ये सांविधानिक पद हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को भी गहलोत ने कहा था, उपराष्ट्रपति हों या राष्ट्रपति हम उनका सम्मान करते हैं। धनखड़ अगर राष्ट्रपति बनेंगे तब भी हम उनका स्वागत करेंगे। लेकिन अभी तो मेहरबानी करें। राजस्थान में चुनाव चल रहे हैं, ऐसे में वो बार-बार आएंगे तो लोग क्या समझेंगे?
मेघवाल बोले- क्या अनुमति लेनी होगी
वहीं, केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की राजस्थान यात्रा पर सवाल उठाने के लिए मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधा है। मेघवाल ने कहा, उपराष्ट्रपति को अपने ही राज्य में आने के लिए क्या मुख्यमंत्री से अनुमति लेनी होगी? मेघवाल ने कहा, उपराष्ट्रपति किसानों के कल्याण के लिए आए थे। मुख्यमंत्री इस पर राजनीति कर रहे हैं, यह ठीक नहीं है। राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जब बड़े नेता राज्य में आते हैं तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का विश्वास बढ़ता है।