फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chaumoo Communal tension: Jaipur Chaumoo Bus Stand Turned into Police Camp Amid Tension

चौमू सांप्रदायिक तनाव: धर्मस्थल पर भड़का विवाद, पथराव के बाद इंटरनेट बंद; हिरासत में 100 से अधिक लोग

Fri, 26 Dec 2025 03:10 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 26 Dec 2025 03:10 PM IST
सार

जयपुर जिले के चौमू कस्बे में आधी रात के बाद एक मस्जिद से जुड़े विवाद को लेकर अचानक सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध बढ़ गया और कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मुद्दे पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Chaumoo Communal tension: Jaipur Chaumoo Bus Stand Turned into Police Camp Amid Tension
राजस्थान में हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर जिले के चौमू कस्बे में आधी रात के बाद अचानक सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक मस्जिद से जुड़े विवाद के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। कड़ी कार्रवाई के बाद कुछ घंटों में स्थिति पर काबू पा लिया गया। वहीं, अब  गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का बयान सामने आया है है। 
विज्ञापन


मस्जिद परिसर से पत्थर हटाने को लेकर विवाद
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम से मस्जिद परिसर के पास सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने का कार्य चल रहा था। यह पत्थर लंबे समय से आबादी क्षेत्र में सड़क पर पड़े थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। पत्थर हटाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Nagaur News: क्रिसमस उत्सव पर हंगामा, स्कूल में घुसे युवकों पर तोड़फोड़ व मारपीट करने का आरोप; तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर पत्थरबाजी, आंसू गैस और लाठीचार्ज
विरोध के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पुलिस बल पर भारी पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

हिरासत में 100 से ज्यादा लोग
चौमू इलाके में शुक्रवार को हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।  जयपुर के डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया, "धार्मिक स्थल से जुड़े विवाद को लेकर चौमू में तनाव पैदा हो गया और जब पुलिस ने कार्रवाई की, तो उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने दंगाइयों को उनके घरों से निकालकर हिरासत में लिया। पुलिस ने कुल 110 दंगाइयों को हिरासत में लिया है।"


 

चौमू में हिंसा को लेकर गृह राज्य मंत्री बेढ़म का बयान

दोपहर बाद  चौमू में मस्जिद के बाहर पत्थर हटाए जाने को लेकर मचे बवाल पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जयपुर-सीकर रोड के किनारे निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर कई अवैध निर्माण होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही थी और लोगों के जीवन के लिए खतरा उत्पन्न हो गया था। इसी खतरे को देखते हुए पुलिस ने अवैध अतिक्रमण हटाने का प्रयास शुरू किया। बेढ़म ने बताया कि चर्चा और आपसी समझ के बाद अवैध निर्माण हटा दिए गए थे, लेकिन इसके बाद कुछ शरारती तत्वों ने वहां रेलिंग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत विरोध करने लगे और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

गृह राज्य मंत्री ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार किया है और घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रेलिंग लगाने से रोका और सुरक्षा के लिए मौके पर बैरिकेडिंग भी की गई।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ऑपरेशन कमिश्नर राहुल प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. राजीव पचार और मनीष अग्रवाल मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रण में लिया।

बस स्टैंड बना पुलिस छावनी
घटना के बाद एहतियातन चौमूं बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।



इंटरनेट सेवा पर अस्थायी प्रतिबंध
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए चौमूं क्षेत्र में 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed