फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chandrayaan 3 News Seema Haider fasted for the success of Chandrayaan-3 mission

Chandrayaan 3: पाकिस्तानी दुल्हनियां सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी के लिए रखा व्रत, कही ये बड़ी बात

Wed, 23 Aug 2023 01:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/नोएडा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Aug 2023 01:01 PM IST
सार

सीमा हैदर उर्फ सीमा सचिन मीणा ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी के लिए व्रत रखा है। साथ ही कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं, फिर भी व्रत रखकर राधाकृष्ण से प्रार्थना है कि भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफल हो जाए।

विज्ञापन
Chandrayaan 3 News Seema Haider fasted for the success of Chandrayaan-3 mission
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से भारत दुल्हन बनकर आई सीमा हैदर उर्फ सीमा सचिन मीणा ने बुधवार को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए व्रत रखा है। सीमा ने वीडियो जारी करवाकर कहा, भगवान राधा कृष्ण में बहुत आस्था है। मैं तब तक व्रत रखूंगी, जब तक भारत देश का चंद्रयान सफलता पूर्वक चंद्रमा पर लैंड नहीं कर लेता। सीमा हैदर उर्फ सीमा सचिन मीणा के सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील डॉ एपी सिंह ने भी बयान जारी किया और चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी की कामना की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीमा हैदर उर्फ सीमा सचिन मीणा ने वीडियो में कहा, मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है लेकिन फिर भी मैं व्रत किए हुए हूं। भारत का चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा पर उतरेगा, जिससे हमारे भारत देश का बहुत नाम होगा। इसलिए मैं तब तक व्रत रखूंगी, जब तक चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापूर्वक उतर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीमा ने कहा, मैं प्रार्थना कर रही हूं भगवान राधे कृष्ण से जिन पर मेरा बहुत विश्वास है। हे प्रभु, हे भगवान, हे श्री राम, हे सभी देवी देवताओं, हे राधे कृष्णा हमारे भारत देश का चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर जाए। इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री जी बहुत मेहनत कर रहे हैं, जिससे हमारे भारत देश का नाम बहुत ऊंचा होगा।

उन्होंने कहा, हमारे भारत देश का दबदबा दुनिया में बढ़ेगा और मैं यह चाहती हूं कि मैं व्रत तब खोलूंगी, जब चंद्रयान चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतर जाएगा। राधे-राधे, राधे-कृष्णा, राधे श्याम, राधे-राधे। यह कहते हुए सीमा अपने घर के पूजा के आले (मंदिर) में शीश झुकाकर भगवान से प्रार्थना करती हुई दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed