{"_id":"657aab8b06436300e707b16d","slug":"bureaucracy-along-with-power-customs-will-change-in-bureaucracy-too-changes-possible-at-administrative-leve-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bureaucracy: सत्ता के साथ अफसरशाही में भी बदलेगा रिवाज, प्रमुख सचिव से लेकर अन्य बड़े अफसरों की हो सकती है बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bureaucracy: सत्ता के साथ अफसरशाही में भी बदलेगा रिवाज, प्रमुख सचिव से लेकर अन्य बड़े अफसरों की हो सकती है बदली
Thu, 14 Dec 2023 12:46 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:46 PM IST
सार
Rajasthan news: पिछले दो दशकों से चले आ रहे सत्ता परिवर्तन के रिवाज को चाहे राजस्थान की जनता ने न बदला हो लेकिन अफसरशाही में परिवर्तन होना तय नजर आ रहा है। नई सरकार के सत्ता में आते ही प्रमुख सचिव समेत कई प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों में परिवर्तन की संभावना है।
विज्ञापन
नए मुख्यमंत्री की अफसरों से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए मुख्यमंत्री के 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण के साथ ही सबसे पहला बदलाव मुख्यमंत्री सचिवालय में होने की संभावना है। बुधवार रात कई आईपीएस और आईएएस अफसरों ने नए सीएम से मुलाकात की है। इसमें प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता से उनकी मुलाकात को अहम माना जा रहा है। संभावना है कि आलोक गुप्ता सीएम के प्रमुख सचिव हो सकते हैं।
विज्ञापन
गुप्ता के अलावा केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर तैनात नरेश पाल गंगवार का नाम भी सीएम प्रमुख सचिव के दावेदारों में शामिल बताए जा रहे हैं। राजस्थान काडर में 1994 बैच के आईएएस नरेश पाल गंगवार राजस्थान समेत केन्द्र में कुल 33 अलग-अलग पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में अतिरिक्त सचिव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस आलोक गुप्ता 1996 बैच के अधिकारी हैं और मूल रूप से अलवर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वे प्रमुख शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय, जन अभियोग निराकरण, मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्थान के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
आमतौर पर सरकार बदलने के साथ ही Bureaucracy में भी बदलाव होता रहा है लेकिन पिछले दो दशक से चले आ रहे रिवाज के मुताबिक दोनों ही दलों के मुख्यमंत्री अपने-अपने अफसरों की नियुक्ति करते रहे हैं। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री के रूप में नया चेहरा आने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर बदलाव आने के संकेत नजर आ रहे हैं।