{"_id":"671e1f77797346361c051d37","slug":"bomb-threat-many-airlines-including-indigo-and-vistara-received-bomb-threats-made-emergency-landing-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flight Bomb Threat News: उदयपुर में विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, ढाई घंटे देरी से रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Flight Bomb Threat News: उदयपुर में विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, ढाई घंटे देरी से रवाना
Sun, 27 Oct 2024 05:24 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 27 Oct 2024 05:24 PM IST
सार
Vistara Flight Bomb Threat : आज एक बार फिर कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसमें विस्तारा की बैंगलुरू-उदयपुर फ्लाइट को दी गई ऐसी ही धमकी शामिल है, जिसके बाद यात्रियों को तुरंत अपना सामान छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रविवार को उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर विस्तारा की बैंगलुरू-उदयपुर फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया, पिछले चार दिनों में यह तीसरी बार है, जब किसी फ्लाइट को ऐसी धमकी मिली हो। दोपहर 1:20 बजे उदयपुर में फ्लाइट लैंड होने के तुरंत बाद क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को सूचित किया कि फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके साथ ही यात्रियों को तुरंत अपने सामान छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
क्रू मेंबर्स की इस घोषणा के बाद यात्री तुरंत अपना सामान छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। डबोक थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस धमकी की जानकारी मिली थी। पुलिस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड की मदद से फ्लाइट और यात्रियों के सामान की पूरी जांच की, हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद फ्लाइट को रवाना किया गया।
विज्ञापन
ढाई घंटे देर से रवाना हुई फ्लाइट
विस्तारा की यह फ्लाइट आमतौर पर सुबह 11:20 बजे बैंगलुरू से रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे उदयपुर पहुंचती है और 1:55 बजे वापस बैंगलुरू के लिए उड़ान भरती है लेकिन बम की धमकी के कारण सुरक्षा जांच में ढाई घंटे का समय लग गया, जिसके चलते यह फ्लाइट शाम 4:20 बजे बैंगलुरू के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
सुरक्षा बढ़ाई
इससे पहले 24 और 25 अक्टूबर को भी एलायंस एयर और इंडिगो की फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी और इन दोनों में भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी, लेकिन चेकिंग के कारण फ्लाइट्स को देरी से रवाना करना पड़ा था। इन घटनाओं के बाद यात्रियों में डर का माहौल है। एयरपोर्ट प्रशासन ने इन धमकियों के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।