फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bollywood Fraud: Case registered against Bollywood actor Raghav Tiwari in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में बॉलीवुड से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला; अभिनेता राघव तिवारी पर केस दर्ज, जानें क्या है वजह

Sun, 24 Sep 2023 05:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Sep 2023 05:16 PM IST
सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बॉलीवुड से जुड़े ऐसे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है जो हैरान कर देने वाला है। मामला प्रोफाइल हाईजैकिंग और परसोनेशन का है।

विज्ञापन
Bollywood Fraud: Case registered against Bollywood actor Raghav Tiwari in Jaipur
सीनियर एक्टर राघव तिवारी और गुड न्यूज सीरियल के कलाकार राघव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में एक ही नाम होने का फायदा उठाकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला बॉलीवुड से जुड़ा प्रोफाइल हाईजैकिंग और परसोनेशन का है। जयपुर के शिप्रा पथ थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार एक नाम के दो एक्टर हैं, जिसमें से एक ने दूसरे एक्टर के हाईप्रोफाइल का फायदा उठाकर धोखाधड़ी की है। आरोपी  ने फेमस एक्टर के काम को अपना बताकर कई प्रसिद्ध मीडिया वेबसाइट्स पर अपने आर्टिकल छपवा लिए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर से राघव तिवारी नाम के दो एक्टर हैं। एक राघव वो हैं, जिन्होंने चलो दिल्ली, मैरी कॉम, पुष्कर लॉज और रणथंभौर जैसी फिल्मों तथा सास बहू और फ्लेमिंगो, द ट्रायल और जेंगाबुरु द कर्स जैसी वेब सीरीज में दमदार अभिनय कर अपना नाम बनाया है। वहीं, दूसरे एक्टर राघव तिवारी को साल 2020 में प्रसारित हुए सीरियल हमारी वाली गुड न्यूज में काम किया है। आरोप है कि 'हमारी वाली गुड न्यूज' सीरियल फेम राघव तिवारी ने अपने ही नाम के सीनियर अभिनेता राघव के काम को अपना बताकर कई प्रतिष्ठित मीडिया वेबसाइट्स पर अपने आर्टिकल छपवाए। इतना ही नहीं साथ ही मूवी रेटिंग वेबसाइट आईएमडीबी (IMDB) पर भी मैरीकॉम फेम एक्टर की प्रोफाइल को भी अपना बताकर क्लेम कर लिया है। इसको लेकर सीनियर अभिनेता राघव तिवारी ने जयपुर के शिप्रा पथ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा की अभिनीत फिल्म मैरी कॉम फेम एक्टर राघव तिवारी ने बताया कि साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान वो जयपुर आ गए थे। इसी दौरान धोखाधड़ी के आरोपी दूसरे राघव तिवारी को 'हमारी वाली गुड न्यूज' सीरियल ऑफर हुआ। साल 2020 में यह सीरियल लोगों के बीच पहुंचा। इस धारावाहिक के प्रमोशन के दौरान आरोपी एक्टर राघव तिवारी ने कई मीडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यूज में गलत जानकारी साझा की। आरोपी ने बताया कि वो 'गुड न्यूज' सीरियल से पहले 'मैरी कॉम', रणथंभौर, चलो दिल्ली समेत कई फिल्मों काम कर चुके हैं। सीनियर अभिनेता राघव ने बताया कि जब उनको मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने सीरियल 'हमारी वाली गुड न्यूज' कर रहे राघव से संपर्क करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर अभिनेता राघव ने बताया कि उन्होंने जूनियर राघव से कहा कि वो जो कर रहे हैं गलत है। मीडिया में भेजी गई गलत और भ्रमित जानकारियों को वेबसाइट्स से हटाने के लिए भी कहा। तब सीरियल फेम राघव ने इसे कंफ्यूजन बताया और आश्वासन दिया कि अपने इंटरव्यू आर्टिकल में उसे हटवा देंगे, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसने ऐसा नहीं किया। इसके बाद अब सीनियर अभिनेता राघव तिवारी ने इस संबंध में थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस भी इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed