{"_id":"653a87cec12464332f0208cd","slug":"bjp-state-president-cp-joshi-verbally-attacked-chief-minister-ashok-gehlot-in-jaipur-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: जोशी ने बताई राजस्थान में प्रियंका के दौरे की वजह; बोले- CM से नाराज हैं राहुल, नहीं देखना चाहते चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: जोशी ने बताई राजस्थान में प्रियंका के दौरे की वजह; बोले- CM से नाराज हैं राहुल, नहीं देखना चाहते चेहरा
Thu, 26 Oct 2023 09:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 26 Oct 2023 09:08 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अशोक गहलोत सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ईमानदार है, तो ईडी की कार्रवाई से क्या डरना।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में ईडी की कार्रवाई को लेकर पूछे गए प्रश्नों के जवाब में अशोक गहलोत सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सरकार ईमानदार है, तो ईडी की कार्रवाई से क्या डरना। डर है मतलब चोर की दाढ़ी में तिनका।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कोई गारंटी नहीं, प्रदेश की जनता उनकी कोई गारंटी नहीं मानती। यह पांच साल पहले गारंटी देकर गए थे कि किसानों की संपूर्ण कर्जा माफ करेंगे। बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देंगे। आज जनता उनसे पूछ रही है।
विज्ञापन
किसान कर्ज माफी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। इनकी जमीनें नीलाम होने के आदेश निकाले जा रहे हैं। बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि राहुल गांधी राजस्थान नहीं आना चाहते। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चेहरा नहीं देखना चाहते। पता नहीं किस बात का गुस्सा है। इसलिए अब घोषणा के लिए बहन को लेकर आ गए। आप कितनी घोषणा कर लीजिए, जनता आपके झांसे में नहीं आने वाली। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। गारंटी किसी की है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। उन्होंने जो कहा, करके दिखाया।
विज्ञापन
संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप क्यों
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप क्यों लगा रहे हैं, जबकि वे स्वयं संवैधानिक पद पर बैठे हैं। संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को गिराने का काम क्यों कर रहे हैं। यदि उनके पुत्र और पार्टी अध्यक्ष ईमानदार हैं तो दोषमुक्त हो जाएंगे। हायतौबा मचा रहे हैं, मतलब इनकी दाल ही काली है।
17 से अधिक पेपर आउट हुए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कि सरकार ने पूरे पांच साल प्रदेश को भ्रष्टाचारी दीमक बनकर चट किया है। इन्होंने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। 17 से अधिक पेपर आउट हुए, लेकिन मुख्यमंत्री गहलोत जी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। खुद इनके विभाग एसीबी ने पूर्व मंत्री गोपाल केसावत को परीक्षा में पास करने के नाम पर लाखों रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया और कमजोर धाराएं लगाकर मामले को रफादफा करने का प्रयास किया है। पेपर लीक के आरोपियों को यह जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट के वकील उपलब्ध करवाते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान सरकार की आईटी विभाग के सरकारी कार्यालय में करोड़ों रुपये नकद और सोने की सिल्लियां मिली, वो मुख्यमंत्री का ही विभाग था, क्यों इस मामले की गहनता से जांच नहीं हुई। एसीबी में 90 प्रतिशत से अधिक मामलों में इन्होंने गंभीर आरोपियों पर भी अभियोजन की स्वीकृति नहीं दी। यहां तक आरोपी जिस विभाग और जिस स्थान पर पकड़े गए उन्हें वहीं नियुक्ति दे दी।