{"_id":"647dbb78b4a36b47c309637c","slug":"bjp-s-public-protest-march-against-rajasthan-government-on-june-13-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: बीजेपी का जनआक्रोश मार्च 13 को, जोशी बोले- साढ़े चार सालों में भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: बीजेपी का जनआक्रोश मार्च 13 को, जोशी बोले- साढ़े चार सालों में भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं हुआ
Mon, 05 Jun 2023 07:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 05 Jun 2023 07:11 PM IST
सार
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि साढ़े चार सालों में इस सरकार में भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम हीं हुआ। इसलिए भ्रष्टाचार, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर घेरने के लिए जन आक्रोश रैली, सचिवालय घेराव और जनसभा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
जनआक्रोश मार्च को लेकर तैयारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान बीजेपी मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। बैठक में 13 जून को राजधानी जयपुर में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर घेरने के लिए जन आक्रोश रैली, सचिवालय घेराव और जनसभा करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
13 जून को महाभ्रष्ट सरकार के खिलाफ जयपुर में विशाल मार्च होगा
बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान की महाभ्रष्ट सरकार के खिलाफ जयपुर जिले की ओर से 13 जून को एक विशाल मार्च होगा। इसमें जयपुर जिले के हजारों लोग हिस्सा लेंगे। साढ़े चार सालों में इस सरकार में भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं हुआ। ये सरकार राहत में भी भ्रष्टाचार करती है, चाहे कोई भी मंत्रालय हो। अब रीट के मामले में कैसे मामले उजागर हो रहे हैं। चाहे पीएचईडी विभाग हो, माइनिंग हो, बच्चों के राशन को भी खाने का काम हो गया। इससे महा भ्रष्ट सरकार आजादी के बाद से आज तक नहीं देखी।
विज्ञापन
18 महीने में 16 पेपर लीक हुए, 200 मिनी मुख्यमंत्री बनकर राजस्थान को लूट रहे
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बोले कि राजस्थान में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार हमेशा घेरे में रही। 18 महीनों में 16 पेपर लीक हुए। इस सरकार की सरपरस्ती में कभी डीपी जारोली बचे, कभी राजीव गांधी स्टडी सर्किल के साथ जुड़े हुए पेपर माफिया बचे। आखिरकार तथ्यों और शिकायतों के आधार पर विधिक जांच करनी शुरू कर दी, तो पेट में दर्द होने लग गया। अनर्गल आरोप लगाने शुरू कर दिए। हम भी 13 जून को इसी भ्रष्टाचार को लेकर राजस्थान सरकार को घेरेंगे। 200 मिनी मुख्यमंत्री बनकर राजस्थान को लूट रहे हैं। प्रमाण के आधार पर कोई एजेंसी काम करती है, तो वो राज्य या देश की एजेंसी हो, कानून का राज है, उस पर एतराज नहीं करना है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के अलावा कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी जो चुनाव हार गए थे और जो आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं, वो भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता को लूट रहे हैं, क्योंकि सरकार उन्हीं के कहे अनुसार काम कर रही है।
विज्ञापन
यह आक्रामक कार्यक्रम होगा
बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि पीएम के नौ साल के कार्यकाल को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। राजस्थान कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार चरम पर है, उसे उजागर करना भी बीजेपी का नैतिक दायित्व है, क्योंकि वह प्रतिपक्ष की भूमिका में है। आने वाले समय में पीएम के 9 साल के कार्यक्रम 30 जून तक चलेंगे। संसदीय सम्मेलन भी होंगे, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, व्यापारियों के सम्मेलन, सोशल मीडिया सम्मेलन भी किए जाएंगे। साथ ही 13 जून को जयपुर में जयपुर शहर, जयपुर शहर उत्तर और जयपुर शहर दक्षिण इन बीजेपी के तीन संगठनात्मक जिलों का बड़ा कार्यक्रम जन आक्रोश सभा भी होगी। यह आक्रामक कार्यक्रम होगा, जिसमें राज्य सरकार की उन तमाम नीतियों को उजागर करेंगे। जो पेपर लीक से लेकर भ्रष्टाचार के तमाम मामले, खनन संबंधित मामले, सचिवालय के पास बड़ी रकम मिलना, वो रकम कहां जानी थी, इन तमाम मामलों को लेकर जन आक्रोश सभा में सरकार को घेरने का काम करेंगे।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय के सुंदर सिंह भण्डारी सभागार में हुई बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी के साथ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और अशोक परनामी, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा और मुकेश दाधीच, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह मंच पर मौजूद रहे। विधायक कालीचरण सराफ, नरपत सिंह राजवी, अशोक लाहोटी, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, कैलाश वर्मा समेत कई नेता और संगठन पदाधिकारी, मोर्चों के नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।