फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP candidate letter for Anta by election goes viral blaming senior leaders for defeat party issues notice

Rajasthan: अंता उपचुनाव में हार का ठीकरा मोरपाल सुमन ने बड़े नेताओं पर फोड़ा, भाजपा ने थमाया नोटिस

Mon, 02 Feb 2026 08:23 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 08:23 PM IST
सार

Rajasthan: अंता उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें उन्होंने अपनी हार के लिए पार्टी के एक बड़े नेता और बारा जिले के तीन विधायकों को जिम्मेदार बताया है। सुमन की चिट्ठी वायरल होने के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
BJP candidate letter for Anta by election goes viral blaming senior leaders for defeat party issues notice
मोरपाल सुमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंता उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन की एक चिट्ठी पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। चिट्ठी में हार के कारणों की समीक्षा करते हुए मोरपाल ने राष्ट्रीय स्तर के एक बड़े नेता पर पैसे के लेन-देन और मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया। चिट्ठी में मोरपाल सुमन ने दावा किया कि पैसे देकर मतदाताओं को प्रभावित किया गया और वोट कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जनभाया के पक्ष में डलवाए गए। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि राजस्थान सरकार के एक मंत्री ने भी उनकी हार के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से भूमिका निभाई।

विज्ञापन


भाजपा के मौजूदा विधायकों पर लगाया हराने का आरोप
मोरपाल ने चिट्ठी में यह भी दावा किया कि अगर वे चुनाव जीतते तो मंत्री बन जाते, इसलिए बारा जिले के तीन विधायकों ने मिलकर उनकी हार सुनिश्चित करने का प्रयास किया। चिट्ठी वायरल होने के बाद बारा जिले के भाजपा अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार से जब संवाद किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी कोई चिट्ठी नहीं मिली। वहीं, बारा जिला प्रभारी जगबीर छाबा ने कहा कि मैं नागौर का रहने वाला हूं, मुझे बारा जिले से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, चिट्ठी में जिन तीन विधायकों का नाम लिखा गया, उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे पूरे चुनाव दौरान बारा जिले में मौजूद ही नहीं थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अतिक्रमण हटाने के दौरान विधायक और अफसर में विवाद, तहसीलदार बोले- MLA साहब हो जाएगा गलत
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने थमाया नोटिस
मोरपाल सुमन की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की तरफ से जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि आपका कृत्य पार्टी अनुशासनहीनता की परिभाषा में आता है। इस कृत्य के लिए आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। आपको इस आरोप के उत्तर में कोई स्पष्टीकरण देना हो तो आज से तीन दिन के भीतर लिखित में प्रस्तुत कर दें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed