फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Big cyber fraud in Jaipur: A youth was cheated of Rs 13.50 lakh on the pretext of investing in IPO

जयपुर में बड़ा साइबर फ्रॉड: IPO में निवेश का झांसा देकर युवक से 13.50 लाख की ठगी; एफआईआर हुई दर्ज

Sun, 01 Jun 2025 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 01 Jun 2025 04:24 PM IST
सार

Cyber Crime: पुनीत ने जब अपने दोस्तों और परिचितों से सलाह ली तो उन्हें एहसास हुआ कि वे एक साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने श्याम नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला क्या है आइये समझते हैं।

विज्ञापन
Big cyber fraud in Jaipur: A youth was cheated of Rs 13.50 lakh on the pretext of investing in IPO
सांकेतिक - फोटो : Meta AI

विस्तार

राजधानी जयपुर के श्याम नगर इलाके में एक चौंकाने वाला साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने IPO में निवेश के नाम पर एक युवक से 13.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत पर श्याम नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़ित पुनीत कुमार निर्माण नगर स्थित पद्मावती कॉलोनी में रहते हैं। 23 मार्च को उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर एक वॉट्सऐप लिंक प्राप्त हुआ। लिंक खोलने पर IPO में निवेश से संबंधित जानकारी दी गई थी। दस्तावेज और विवरण देखने के बाद कुछ समय तक जांच-पड़ताल करने पर सब कुछ सही लगा।
विज्ञापन


इसके बाद पुनीत ने 8 मई से IPO में निवेश शुरू किया और 27 मई तक कुल 13.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। कुछ दिन बाद उन्हें एक मैसेज आया जिसमें कहा गया कि उन्हें IPO अलॉट हो गया है और निवेश की गई राशि के साथ लाभ निकालने के लिए 30 मई दोपहर 12 बजे तक 20 लाख रुपये और जमा करने होंगे। अन्यथा, उनके अकाउंट को फ्रीज कर दिया जाएगा और उन पर क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'अपना घर संभालें, हमारे यहां सब व्यवस्थित है'...मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तीखा हमला; जानें

परेशान पुनीत ने जब अपने दोस्तों और परिचितों से सलाह ली तो उन्हें एहसास हुआ कि वे एक साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने श्याम नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित साइबर अपराधियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed