{"_id":"67d91ae4086a28e46704c216","slug":"bhajanlal-s-minister-jogaram-patel-said-the-government-will-not-hesitate-to-bring-the-law-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर पर अजान विवाद: भजनलाल के मंत्री जोगाराम पटेल का बड़ा बयान, कहा- सरकार कानून लाने से नहीं हिचकेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाउडस्पीकर पर अजान विवाद: भजनलाल के मंत्री जोगाराम पटेल का बड़ा बयान, कहा- सरकार कानून लाने से नहीं हिचकेगी
Tue, 18 Mar 2025 12:34 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:34 PM IST
सार
राजस्थान में लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य के बयान के बाद अब राज्य के संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
मंत्री जोगाराम पटेल
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
विस्तार
राजस्थान में लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर जारी विवाद पर अब सरकार के विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को अपनी धार्मिक परंपराओं का पालन कानून के दायरे में रहकर करना चाहिए। अगर किसी परंपरा से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है, तो यह सही नहीं है।
जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए पटेल ने कहा, "सभी नागरिकों को स्वेच्छा से कानून की पालना करनी चाहिए। किसी को भी जबरदस्ती बाध्य करना उचित नहीं होगा। अगर हम 'सेल्फ-डिसीजन' के सिद्धांत को अपनाते हैं, तो प्रदेश में अमन-शांति बनी रहेगी।"
पटेल ने सभी धर्मों का सम्मान करने की बात दोहराते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग भी अन्य धर्मों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा, "हर धर्म के अपने रीति-रिवाज हैं, उन्हें बरकरार रखा जा सकता है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कानून का सख्ती से पालन किया जाना जरूरी है।"
विज्ञापन
पढ़ें: लाउडस्पीकर से अजान पर BJP विधायक की आपत्ति का मामला, डोटासरा बोले- ‘बालमुकुंदाचार्य एक नमूना हैं’
उन्होंने साफ किया कि अगर धार्मिक गतिविधियों के कारण शांति भंग होती है, किसी की नींद प्रभावित होती है या आम जनजीवन बाधित होता है, तो यह उचित नहीं है। मंत्री ने संकेत दिया कि अगर जरूरत पड़ी, तो सरकार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की तर्ज पर सख्त कानून लाने पर विचार कर सकती है।
बता दें कि राजस्थान में लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी विधायक के बयान के बाद अब विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने भी साफ कर दिया कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और अगर आवश्यक हुआ, तो कानून बनाने से पीछे नहीं हटेगी।