{"_id":"68ce23f5486fb841ad0d7d6e","slug":"bhagyashree-honours-social-media-creators-at-rff-spotlight-awards-dance-finale-showcases-indian-folk-culture-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3426271-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: भाग्यश्री ने RRF में सोशल मीडिया क्रिएटर्स को किया सम्मानित, डांस फिनाले में महारानी कॉलेज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: भाग्यश्री ने RRF में सोशल मीडिया क्रिएटर्स को किया सम्मानित, डांस फिनाले में महारानी कॉलेज अव्वल
Sat, 20 Sep 2025 10:38 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 10:38 AM IST
सार
आरआरएफ के सोशल स्पॉटलाइट अवॉर्ड्स में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सम्मानित किया। इस मौके पर इंटर स्कूल-कॉलेज डांस के फिनाले का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
भाग्यश्री ने RRF में सोशल मीडिया क्रिएटर्स को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के तहत शुक्रवार को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में इंटर स्कूल-कॉलेज डांस फिनाले और आरएफएफ सोशल स्पॉट लाइट अवॉर्ड समारोह का आयोजन हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में देशभर के स्कूलों व कॉलेजों से आई टीमों ने मंच पर अपनी-अपनी लोक संस्कृति को नृत्य प्रस्तुतियों के जरिए जीवंत कर दिया।
फिनाले में 105 स्कूल और कॉलेजों ने भाग लिया। विजेता के रूप में महारानी कॉलेज, राजस्थान ने शानदार चरी नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। वहीं पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज उपविजेता रहा और 5,000 रुपये से सम्मानित हुआ। लोक नृत्यों में गुजरात का गरबा और डांडिया, पंजाब का गिद्धा और भांगड़ा, राजस्थान का घूमर, कालबेलिया व गणगौर, असम का बीहू, महाराष्ट्र का लावणी, उत्तराखंड का गढ़वाली और बिहार का झिझिया जैसे विविधतापूर्ण प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शाम को आयोजित आरएफएफ सोशल स्पॉटलाइट अवॉर्ड्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने देशभर के चुनिंदा सोशल मीडिया क्रिएटर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाग्यश्री करीब 26 साल बाद जयपुर की धरती पर अपनी फिल्म के गाने पर नाचती नजर आईं, जिसने समारोह का आकर्षण और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
अवार्ड्स के तहत विभिन्न कैटेगिरी में क्रिएटर्स को सम्मान मिला। रौनक चौधरी को काऊ वेलफेयर एंड सोशल सर्विस आइकन ऑफ द ईयर, तरुण मिश्रा को सोशल सर्विस क्रिएटर ऑफ द ईयर, किशोर नरुका को बेस्ट विजुअल स्टोरीटेलर ऑफ द ईयर, मेल्विन लुईस को एंटरटेनर ऑफ द ईयर, जबकि काकी (हेमा डांगी) को सिंगिंग आइकॉन ऑफ द ईयर जैसे खिताब दिए गए। इसके अलावा यश चौधरी (हेरिटेज एंड कल्चर), पूनम मूनद (मोटिवेशनल स्टोरी टेलर), शबाना सैफी (फूड इन्फ्लुएंसर), बानू पान्कू कॉमेडी, कौशल्या चौधरी (वीमेन एंट्रेप्रेन्योर), जयपुर ग्राफर्स और मुस्कान शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
आरएफएफ की फाउंडर संजना शर्मा ने कहा कि यह मंच उन युवाओं को समर्पित है, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए समाज और देश में सकारात्मक बदलाव की दिशा में योगदान दिया है।

इंटर स्कूल- कॉलेज डांस फिनाले और सोशल स्पॉटलाइट अवॉर्ड्स हुए