फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Ashok Parnamee slams Gehlot, says former CM struggling to accept the vision of current CM

Jaipur News: अशोक परनामी ने साधा निशाना, बोले- मुख्यमंत्री के विजन को पचा नहीं पा रहे हैं गहलोत

Mon, 08 Sep 2025 12:28 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Sep 2025 12:28 PM IST
सार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने अशोक गहलोत के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि गहलोत के समय में प्रदेश महिला अपराध, महंगी बिजली और भ्रष्टाचार में नंबर वन था।

विज्ञापन
Jaipur News: Ashok Parnamee slams Gehlot, says former CM struggling to accept the vision of current CM
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अशोक परनामी भाजपा मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए

विस्तार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। परनामी ने कहा कि गहलोतजी को राजनीति जनसेवा का माध्यम मानना चाहिए, लेकिन उन्होंने अपने पिछले पांच साल केवल आपसी खींचतान और कुर्सी की लड़ाई में गंवा दिए। उन्होंने सवाल किया कि गहलोत को किस सलाहकार ने अपने ही युवा नेताओं को नाकारा-निकम्मा कहने की राय दी थी।
विज्ञापन


परनामी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पौने दो साल के कार्यकाल में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए भी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संगठन और जनता के साथ मिलकर काम करते हुए संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत से अधिक वादे पूरे किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने गिनाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश को ईआरसीपी, यमुना जल समझौते की सौगात दी, बिजली में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाया और युवाओं को 75 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दीं। उनके कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ, जिससे युवा वर्ग का विश्वास सरकार पर और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परनामी ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गहलोत के समय में प्रदेश महिला अपराध, महंगी बिजली और भ्रष्टाचार में नंबर वन था। किसानों से कर्जमाफी का झूठा वादा कर उन्हें ठगा गया और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाला गया।


उन्होंने कहा कि गहलोतजी अब सकारात्मक राजनीति करें, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विकासपरक नीतियों की सराहना करें और सुझाव भी दें। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है और राजस्थान को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रही है।
 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अशोक परनामी भाजपा मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अशोक परनामी भाजपा मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed