फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Army Day Parade: Jaipur to Host Army Day Parade Outside Cantonment for the First Time

आर्मी डे परेड: तोप, टैंक, मार्च पास्ट से लेकर बॉलीवुड गानों पर बैंड की धुन, जानिए कैसी-कैसी तैयारियां...

Mon, 05 Jan 2026 08:10 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 05 Jan 2026 08:10 AM IST
सार

आर्मी डे परेड: जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड छावनी से बाहर 15 जनवरी को महल रोड पर होगी। 9, 11 व 13 जनवरी को रिहर्सल होगी। इस दौरान ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। कैसी-कैसी तैयारियां की जा रही हैं, इस रिपोर्ट में जानिए ...

विज्ञापन
Army Day Parade: Jaipur to Host Army Day Parade Outside Cantonment for the First Time
आर्मी डे परेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर आयोजित की जा रही है। 15 जनवरी 2026 को मुख्य परेड महल रोड (जगतपुरा) पर होगी। इससे पहले 9, 11 और 13 जनवरी को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक परेड की रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिसे आम नागरिक भी देख सकेंगे। हर रिहर्सल और मुख्य आयोजन में करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। आर्मी डे परेड की तैयारियों के तहत 1 जनवरी से महल रोड पर अभ्यास शुरू हो चुका है, जो आयोजन दिवस तक जारी रहेगा। इस दौरान सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा तक महल रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

विज्ञापन

जवाहरकला केंद्र में बैंड का अभ्यास
एक तरफ जहां महल रोड पर आर्मी के जवान परेड का अभ्यास कर रहे हैं। वहीं आर्मी बैंड बालीवुड के सुपर हिट गानों पर धुनें तैयार करने में जुटा है। ये सब आपको आर्मी डे के मौके पर आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देखने को मिलेगा। अनुमानित रूप से करीब 2 लाख से ज्यादा  लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन

आम दर्शकों के लिए बैठने और प्रवेश की व्यवस्था
9, 11, 13 और 15 जनवरी को आम दर्शकों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। दर्शकों के बैठने की व्यवस्था अक्षय पात्र मंदिर के सामने की गई है। विजिटर्स डी-मार्ट सर्किल की ओर से महावीर मार्ग और केंद्रीय विहार मार्ग के जरिए आयोजन स्थल तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के लिए वैकल्पिक मार्ग
परेड की रिहर्सल और मुख्य आयोजन को देखते हुए महल रोड पर सामान्य यातायात बंद रहेगा। एनआरआई चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा तक रहने वाले स्थानीय निवासी महल रोड के समानांतर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे।

पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में आने वाले आमजन अपने वाहन हल्दीघाटी मार्ग और राणा सांगा मार्ग पर निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कर सकेंगे। आर्मी डे परेड में लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों की फ्लाई-पास्ट, सैन्य टुकड़ियों का मार्च, टैंक, मिसाइल, ड्रोन तकनीक और आधुनिक सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। परेड में नेपाल आर्मी बैंड भी हिस्सा लेगा। आयोजन का उद्देश्य सेना और आम जनता के बीच जुड़ाव को मजबूत करना है।

15 जनवरी को ‘शौर्य संध्या 2026’, 1000 ड्रोन करेंगे प्रदर्शन
आर्मी डे परेड के दिन 15 जनवरी को एसएमएस स्टेडियम में ‘शौर्य संध्या 2026’ का आयोजन किया जाएगा, जिसका पूर्वाभ्यास 10 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में फर्स्ट डे कवर का विमोचन, शहीदों के परिजनों का सम्मान, पारंपरिक युद्ध कलाओं का प्रदर्शन और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित लाइट एंड साउंड शो शामिल रहेगा। इस दौरान करीब 1000 ड्रोन का विशेष शो भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की संभावना है।

8 से 12 जनवरी तक ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी
8 से 12 जनवरी 2026 तक सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसमें आम लोग सेना की आधुनिक हथियार प्रणालियों और रक्षा तकनीकों को नजदीक से देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed