फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Anger against MLA Balmukund Acharya over Hijab statement

Rajasthan: हिजाब पर जयपुर में हल्ला, भाजपा विधायक आचार्य ने ऐसा क्या कहा जो सड़कों पर उतर आईं छात्राएं

Mon, 29 Jan 2024 03:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jan 2024 03:41 PM IST
सार

Jaipur: हिजाब के बयान पर विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ जयपुर में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल की छात्राओं ने सुभाष चौक थाने को घेर लिया। थाने के सामने जमकर नारेबाजी की और सड़क को जाम कर दिया। छात्राओं का आरोप है कि बाबा बालमुकुंद आचार्य उनके स्कूल आए थे, इस दौरान उन्होंने हिजाब को लेकर बोला।
 

विज्ञापन
Anger against MLA Balmukund Acharya over Hijab statement
विरोध में मुस्लिम छात्राओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को राजधानी जयपुर के गंगापोल इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं सड़कों पर उतरी और सुभाष चौक थाने का घेराव किया। थाने का घेराव करते हुए इन छात्राओं ने स्थानीय विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।

विज्ञापन


छात्रों का आरोप की जिस तरह से एनुअल फंक्शन के मौके पर हम लोगों ने स्थानीय विधायक बालमुकुंद आचार्य को बुलाया था, लेकिन उन्होंने यहां पर आकर हमारे हिजाब को लेकर बातें की। इतना ही नहीं, उन्होंने धार्मिक नारे लगवाए। छात्राओं ने कहा कि ये हमें कतई मंजूर नहीं है, शिक्षा के मंदिर में हिंदू मुसलमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम लोग बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, छात्राओं के साथ-साथ उनके परिजन भी बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

क्या था मामला
दरअसल, जयपुर के स्कूल के अंदर का वीडियो है, जहां हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य द्वारा हिजाब को लेकर टिप्पणी के बाद मुस्लिम छात्राओं का विरोध शुरू हुआ है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाबा बालमुकुंद आचार्य ने भारत माता की जय और सरस्वती माता की जय के नारे लगाए थे। इसी दौरान कुछ छात्राओं द्वारा नारा नहीं लगाए जाने पर बालमुकुंद आचार्य ने नाराजगी जाहिर करते हुए हिजाब पर टिप्पणी कर डाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed