फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   All India Sufi Sajjadanshin Parishad condemns Poonch attack

Jaipur: अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद ने की पुंछ हमले की निंदा, कहा- भारत को बदनाम करने की हो रही साजिश

Sat, 22 Apr 2023 02:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 22 Apr 2023 02:37 PM IST
सार

अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद ने कहा कि पुंछ में आतंकी हमला केवल भारत को बदनाम करने की साजिश है, क्योंकि कश्मीर में जी20 कार्यक्रम आयोजित होने वाला है।

विज्ञापन
All India Sufi Sajjadanshin Parishad condemns Poonch attack
ईद की मुबारकबाद देते हज़रत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

चेयरमैन ऑल इंडिया सूफ़ी सज्जादानशीन काउंसिल और अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक प्रमुख के उत्तराधिकारी हज़रत सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने देशवसियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि हमारे धर्म अलग-अलग हैं, मगर संस्कृति और सभ्यता से हम सब हिंदुस्तानी हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर कश्मीर के पुंछ जिले में में सैनिकों की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा शहीद पांच सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर शांति और विकास के पथ पर चल पड़ा है। वहां का मुसलमान भी आज अमन को स्थापित करने में अपना पूरा सहयोग दे रहा है और कश्मीर के विकास की डोर को थाम चुका है। 
विज्ञापन


नापाक आतंकी हमले भारत को बदनाम करने की साज़िश
इस तरह की नापाक आतंकी हमले भारत को बदनाम करने की साज़िश हैं क्योंकि कश्मीर में G20 के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। ऐसे में G20 से जुड़े सभी देश के प्रतिनिधि भाग लेने कश्मीर में एकत्रित होंगे। जिस से कश्मीर में विकास के नए स्वर्ण युग की शुरुआत होगी। इसी से बौखला कर आतंकी यह नापाक हरकतें कर रहे हैं, जिसे देश का मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा। आज तक हमारे जितने भी बहादुर जवानो ने कश्मीर की रक्षा और कश्मीर में शांति के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं, हम उनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। पूरा देश अपने सशस्त्र बलों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज नया कश्मीर देखने को मिल रहा है
उन्होंने कहा की अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद से ही हमें नया कश्मीर देखने को मिल रहा है। आज कश्मीर में आतंकी खात्मे की कगार पर है और आम लोगों के दिलों में से आतंकियों का डर भी समाप्त हो चुका है। आम कश्मीरी खुद का और कश्मीर का विकास चाहता है। इसका प्रणाम यह है कि 90 के दशक के बाद हमें अब देखने को मिलता है कि आज देश के आम और खास सब बिना किसी खौफ के अपनी छुट्टियां कश्मीर में बिताते नज़र आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed