फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Agriculture Minister Kirodi Lal Meena tests positive for swine flu; admitted to the ICU at SMS Hospital

राजस्थान: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

Wed, 26 Aug 2026 08:13 AM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2026 08:13 AM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों में पिछले साल की तुलना में करीब आठ गुना बढ़ोतरी हुई है।
 

विज्ञापन
Agriculture Minister Kirodi Lal Meena tests positive for swine flu; admitted to the ICU at SMS Hospital
किरोड़ी लाल मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत खराब होने के बाद उनकी स्वाइन फ्लू की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के उपचार और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया। उन्हें अस्पताल के मेडिकल आईसीयू वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन


निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत इलाज
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का स्वाइन फ्लू के निर्धारित उपचार प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया जा रहा है। उनकी आवश्यक जांचें कराई जा रही हैं। मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र अग्रवाल की निगरानी में चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
विज्ञापन


मेडिकल आईसीयू में भर्ती
जानकारी के अनुसार, डॉ. मीणा को मेडिसिन विभाग में डॉ. आर.के. भीनमाल की इकाई के अंतर्गत मेडिकल आईसीयू में रखा गया है। स्वाइन फ्लू के संक्रमण को देखते हुए डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें दूसरे लोगों और परिचितों से मिलने से बचने की सलाह दी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ली स्वास्थ्य की जानकारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से फोन पर बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दीपक माहेश्वरी को भी आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात भी डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा से फोन पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने का कामना की। गहलोत ने लिखा, 'राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री श्री किरोड़ी लाल मीणा के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।'

राजस्थान में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले
इधर, राजस्थान में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अगस्त 2026 के पहले पखवाड़े तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 129 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में केवल 16 मामले दर्ज हुए थे। इस तरह एक साल में मामलों की संख्या में करीब आठ गुना बढ़ोतरी हुई है।

पड़ोसी राज्यों में बढ़ते संक्रमण के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत पड़ोसी राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद राजस्थान में भी स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। अस्पतालों को संक्रमण से निपटने के लिए आइसोलेशन बेड और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।


H1N1 के मौसमी पैटर्न का हिस्सा
विशेषज्ञों के अनुसार, मौजूदा संक्रमण किसी नए वायरस या नए स्ट्रेन के कारण नहीं है, बल्कि एच1एन1 वायरस के मौसमी पैटर्न का हिस्सा है। हालांकि, मामलों में हुई वृद्धि को देखते हुए सतर्कता, निगरानी और समय पर उपचार को जरूरी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed