फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   AAP attacked on Gehlot government said loan of 400 crores on petrol pump so what is the meaning of relief camp

Jaipur: आप नेता ने गहलोत सरकार पर किया हमला, कहा- पेट्रोल पंप पर 400 करोड़ की उधारी तो राहत शिविर का क्या मतलब

Wed, 03 May 2023 06:21 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 May 2023 06:21 PM IST
सार

AAP के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार कर्ज लेती जा रही है, जिससे आज राजस्थान पर करीब 5 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। सरकार आखिर इस पैसे का इस्तेमाल कहां कर रही है। इसका जवाब भी प्रदेश सरकार को देना चाहिए।

विज्ञापन
AAP attacked on Gehlot government said loan of 400 crores on petrol pump so what is the meaning of relief camp
आप नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 
विज्ञापन

राजस्थान में सरकारी महकमों के वाहनों की पेट्रोल पंपों पर लगभग 400 करोड़ की उधारी हो गई है, जिसके बाद पेट्रोलियम एसोसिएशन ने 5 मई से प्रदेश के सरकारी वाहनों को उधारी का पेट्रोल-डीजल नहीं देने का फैसला किया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर सरकारी महकमों के वाहनों को दिए गए पेट्रोल-डीजल की बकाया राशि का भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है?

महंगाई राहत शिविर कैसे सफल होगा
आम आदमी पार्टी का कहना है कि जो सरकार अपने महकमों के वाहनों के पेट्रोल-डीजल का भुगतान नहीं कर पा रही है, उससे विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है? नवीन पालीवाल ने कहा कि एक तरफ सरकार महंगाई राहत शिविर लगाकर जनता को राहत देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी वाहनों के लिए डीजल-पेट्रोल उपलब्ध नहीं है, ऐसे में शिविर कैसे सफल होंगे? 

विज्ञापन

गहलोत सरकार को जनता की समस्या हल करना चाहिए
नवीन पालीवाल ने कहा कि आज प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग सड़क पर उतरने को मजबूर है। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा करके सत्ता की चाबी सौंपी थी।  जनता को उम्मीद थी कि गहलोत सरकार उनकी समस्याओं का हल करेगी, लेकिन आज सिर्फ जनता ही नहीं बल्कि सरकारी कर्मचारियों को भी सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इसलिए अब आम जनता अब आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के लिए दुर्भाग्य की बात है
नवीन पालीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग करते हुए कहा कि राजस्थान में भी डीजल पेट्रोल पर पंजाब की तर्ज पर वैट कम करके जनता को राहत दें। पालीवाल ने कहा राजस्थान में तो यह हालात है कि हरियाणा बॉर्डर की जनता पेट्रोल-डीजल लेने हरियाणा जाते हैं। अपने राज्य में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध होने के बावजूद अगर जनता को दूसरे राज्य में पेट्रोल-डीजल लेने जाना पड़े, तो ये बड़े दुर्भाग्य की बात है। इसलिए सरकार और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के बीच की इस लड़ाई में आमजन पिस रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जब सरकार व्यापारियों पर अपना टैक्स नहीं छोड़ती, तो व्यापारियों के पैसे का भुगतान समय पर क्यों नहीं किया जा रहा? आखिर सरकार व्यापारियों के साथ दोहरा मापदंड क्यों अपना रही है?

भाजपा भी कांग्रेस के साथ मिली हुई है
AAP के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार कर्ज लेती जा रही है, जिससे आज राजस्थान पर करीब 5 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। सरकार आखिर इस पैसे का इस्तेमाल कहां कर रही है। इसका जवाब भी प्रदेश सरकार को देना चाहिए। यह सिर्फ कांग्रेस की सरकार में ही नहीं बल्कि बीजेपी के शासन में भी ऐसा ही होता रहा है। दोनों दल मिलकर प्रदेश को लूट रहे हैं। क्योंकि बीजेपी आज विपक्ष का दायित्व क्यों नहीं निभा रही है, इससे साफ जाहिर है कि दोनों ही दल आपस में मिले हुए हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed