फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A grand saffron rally will be taken out in Jaipur on Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti

Rajasthan: जयपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर भव्य भगवा रैली, राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 13 Feb 2025 04:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Feb 2025 04:40 PM IST
सार

Rajasthan: इस आयोजन की सबसे खास बात यह होगी कि 20 फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा विशेष रूप से तैयार किए गए रथ पर सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी।
 

विज्ञापन
A grand saffron rally will be taken out in Jaipur on Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti
भगवा रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में 19 फरवरी को जयपुर में एक भव्य भगवा रैली का आयोजन किया जाएगा। यह ऐतिहासिक रैली 16 फरवरी 2025 को नासिक से प्रारंभ होगी और 18 फरवरी को जयपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन


इसके बाद 19 फरवरी को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित कई मंत्री एवं जनसेवक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन


शिवाजी महाराज की मूर्ति निकलेगी रथ पर सवार
इस आयोजन की सबसे खास बात यह होगी कि 20 फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा विशेष रूप से तैयार किए गए रथ पर सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इस दौरान पूरे शहर में भगवा ध्वज लहराएंगे और 'जय शिवाजी, जय भवानी' के गगनभेदी नारे गूंजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनोट माता मंदिर पर होगा समापन
यह ऐतिहासिक भगवा रैली 19 फरवरी को जयपुर में उत्सव मनाने के बाद राजस्थान के ऐतिहासिक स्थल तनोट माता मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका विधिवत समापन होगा। रैली के मार्ग में आने वाले प्रत्येक जिले में इसका भव्य स्वागत किया जाएगा।

गौरवशाली व्यक्तियों का होगा सम्मान
इस कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्ध नागरिकों, जनसेवकों और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समाज में उनके योगदान को सराहने और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जाएगा।


भगवा उत्सव में बदलेगा जयपुर
रैली के दौरान जयपुर पूरी तरह भगवा रंग में रंगा नजर आएगा। ऐतिहासिक इमारतों, चौकों और प्रमुख मार्गों को केसरिया ध्वजों और रोशनी से सजाया जाएगा। इसके अलावा, वीर रस के कवि सम्मेलनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed