{"_id":"65da14405e81ff6aac034fe5","slug":"85-railway-stations-of-rajasthan-will-be-made-world-class-under-amrit-bharat-yojana-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: अमृत भारत योजना में राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशन बनेंगे विश्व स्तरीय, PM करेंगे वर्चुअली शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: अमृत भारत योजना में राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशन बनेंगे विश्व स्तरीय, PM करेंगे वर्चुअली शिलान्यास
Sat, 24 Feb 2024 09:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 24 Feb 2024 09:37 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। इसमें संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ का एक स्टेशन और 6 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : social media
विस्तार
अमृत भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश के 85 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशनों के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का करेंगे वर्चुअली शिलान्यास एवं उद्घाटन।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी प्रातः 10:30 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का वर्चुअली शिलान्यास/उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ का एक स्टेशन और 6 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास शामिल हैं।
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ लोकसभा में एल.एच.एस. राजगढ़ फाटक(बेंगु) ताम्रवती नगरी(चित्तौड़गढ़) में अंडरपास तथा फतहनगर (मावली) के नवीन स्टेशन और अंडरपास कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सीपी जोशी भी अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन की भी उपस्थिति रहेगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान को दी गई रेलवे सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में रेल सेवाओं और बुनियादी ढ़ांचे को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान समय में राजस्थान में 53 हजार करोड़ से अधिक के कार्य प्रगति पर है। साथ ही 2024-25 के बजट में राजस्थान को रिकॉर्ड 9782 करोड रूपये की सौगात दी है। प्रदेश के 85 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशनों के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई हैं।