फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   66th National School Games Rajasthan players won six gold 12 silver and 15 bronze medals

66th National School Games: राजस्थान के खिलाड़ियों ने छह गोल्ड, 12 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल जीते

Wed, 14 Jun 2023 10:52 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Jun 2023 10:52 AM IST
सार

प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग के बैनर तले नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे खेल स्टेडियम और ग्वालियर में विजिया राजे सिंधिया खेल परिसर में 66वें नेशनल स्कूल गेम्स की टीम और व्यक्तिगत खेल स्पर्धाओं में राजस्थान के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से धूम मचाते हुए सफलता के झंडे गाड़े हैं। प्रदेश के खेल सितारों ने मंगलवार को समाप्त हुए इन खेलों में राजस्थान के लिए छह स्वर्ण, 12 रजत और 15 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी है।
 

विज्ञापन
66th National School Games Rajasthan players won six gold 12 silver and 15 bronze medals
राजस्थान के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली में टेनिस में टीम इंवेंट में प्रदेश की रजतमयी सफलता में शामिल जयपुर की सानिया खान ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। वहीं, भोपाल में मंगलवार को अंतिम दिन जूडो में श्रीगंगानगर की लावण्या अरोड़ा, गुरु हरिकिशन पब्लिक विद्यालय स्कूल, श्रीगंगानगर ने कांस्य पदक जीता, जो जूडो में राजस्थान का पांचवा पदक था।

विज्ञापन


नेशनल स्कूल गेम्स में इस बार राजस्थान के खिलाड़ियों द्वारा टीम और व्यक्तिगत खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करने पर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान, स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त डॉ. मोहनलाल यादव और स्कूल शिक्षा निदेशक कानाराम ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है। उन्होंने इन खेलों के दौरान नई दिल्ली, ग्वालियर और भोपाल में प्रदेश की टीमों के साथ मौजूद सभी प्रशिक्षकों (कोच), मैनेजर्स, चीफ डे मिशन और अन्य ऑफिसियल्य की सक्रिय भागीदारी की भी सराहना की है।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल...
नई दिल्ली से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर में खेलकूद प्रभारी अशोक कुमार व्यास और चीफ डे मिशन (मैनेजर) सुनील बोड़ा, भोपाल से चीफ डे मिशन अनिल व्यास और ग्वालियर से चीफ डे मिशन मोहन लाल जीनगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल स्कूली गेम्स में प्रदेश ने पहली बार टीम स्पर्धा में देश में दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक जीता। वहीं, इन खेलों में शतरंज में पहली बार बिसात पर मोहरे लड़ाने के लिए उतरे प्रदेश के शातिर टीम स्पर्धाओं में मेडल तो से दूर रह गए, मगर शतरंज में अपने-अपने बोर्ड पर व्यक्तिगत तौर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उदयपुर के प्रणय चोर्डिया और बीकानेर की युक्ति हर्ष ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए, ये दोनों मेडल प्रदेश को मिले छह स्वर्ण पदकों के अलावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकानेर के केशव बिस्सा ने वेट लिफ्टिंग में प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल दिलाने के साथ ही प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का भी श्रेय हासिल किया। राजस्थान के लिए नागौर की कविता डूडी ने 3000 मीटर रेसवॉक, चुरू की नीतू कुमारी और सुमित कुमार ने डिस्कस थ्रो, भीलवाड़ा की माया माली ने कुश्ती और जयपुर की ताश्री मेनारिया ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीते। इसके अलावा प्रदेश के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, हाकी, वालीबॉल और ताइक्वांडो सहित अन्य खेलों में भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed