फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Housing Board Launches Five New Residential Schemes, 667 New Homes for the Public

Rajasthan News: हाउसिंग बोर्ड की पांच नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ, आमजन को मिलेंगे 667 नए घर

Wed, 20 Aug 2025 03:44 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 03:44 PM IST
सार

प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने राजस्थान आवासन मंडल की पांच नई योजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Housing Board Launches Five New Residential Schemes, 667 New Homes for the Public
राजस्थान आवासन मण्डल की पांच नवीन आवासीय योजनाओं का बुधवार को आवास भवन, जयपुर में शुभारम्भ किया

विस्तार

राजस्थान आवासन मंडल की पांच नवीन आवासीय योजनाओं का बुधवार को आवास भवन, जयपुर में शुभारंभ किया गया। नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने इन योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि यह केवल मकानों का निर्माण नहीं है, बल्कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में बड़ा कदम है।

विज्ञापन


जिन पांच आवासीय योजनाओं की शुरुआत आज की गई है उनमें- 

बूंदी– नैनवा आवासीय योजना (Pocket A & B): 72 स्वतंत्र आवास, लागत ₹7.80 लाख से शुरू।

बारां– अटरू आवासीय योजना : 189 स्वतंत्र आवास, लागत ₹7.60 लाख से शुरू।

बाड़मेर– लंगेरा आवासीय योजना : 200 स्वतंत्र आवास (EWS/ LIG वर्ग), लागत ₹8.61 लाख से शुरू।

धौलपुर– बाड़ी रोड योजना : 64 फ्लैट्स (EWS/ LIG, G+3), लागत ₹12.45 लाख से शुरू।

उदयपुर– पानेरिया की मादड़ी योजना : 142 फ्लैट्स (EWS/ LIG, G+3), लागत ₹11.68 लाख से शुरू।

इस प्रकार कुल मिलाकर 667 आवास/ फ्लैट्स आमजन के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Bikaner: दिल्ली–बीकानेर वंदे भारत ट्रेन को केंद्र की मंजूरी, जल्द शुरू होगी तेज और आधुनिक सुविधा वाली रेलसेवा
विज्ञापन


मंत्री खर्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग को आधुनिक आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मकान नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का माध्यम है। सभी योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान आवासन मंडल आमजन की पहली पसंद है और बीकानेर शिवबाड़ी में भी नई आवासीय योजनाएं शुरू करने की मांग की। मई 2025 में भी मंडल ने 427 आवासों की पांच योजनाओं की शुरुआत जयपुर, बारां, बूंदी और धौलपुर में की थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed