फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   2600 posts will be filled on contract under MNREGA scheme in Rajasthan

Jaipur: मनरेगा योजना के तहत संविदा पर भरे जाएंगे 2600 पद, मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी

Thu, 24 Aug 2023 05:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 24 Aug 2023 05:10 PM IST
सार

पटवारी के अंशकालिक सहायक की कार्यावधि और पारिश्रमिक में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इस मंजूरी से ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी को अपने कार्य संपादन में मदद मिलेगी और ग्रामीणों के राजस्व संबंधी काम आसानी से होंगे। 

विज्ञापन
2600 posts will be filled on contract under MNREGA scheme in Rajasthan
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत काम की ज़रूरत को देखते हुए ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर कनिष्ठ तकनीकी सहायक के 2200 और लेखा सहायक के 400 रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण क्षेत्र के विकास के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार देने में महत्वपूर्ण साबित हुई है। इसलिए सीएम ने ब्लॉक और ग्राम पंचायत लेवल पर जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 2200 और अकाउंट असिस्टेंट के 400 वेकेंट पदों को संविदा के आधार पर भरने की मंजूरी दी है। इन कर्मचारियों को मानदेय महात्मा गांधी नरेगा के मद से ही दिया जाएगा। गहलोत की इस स्वीकृति से योजना में किए जाने वाले कामों में तेज़ी आएगी और रोजगार के अतिरिक्त मौके उपलब्ध होंगे।  
विज्ञापन


पटवारी के अंशकालिक सहायक की कार्यावधि और पारिश्रमिक में बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री ने राजस्व पटवारी द्वारा खरीफ और रबी की फसल की गिरदावरी और अन्य कार्यों में सहायता रखे जाने वाले अंशकालिक सहायक (ग्राम प्रतिहारी) की अवधि को चार माह से बढ़ाकर छह माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके अतिरिक्त अंशकालिक सहायक को दिए जाने वाले पारिश्रमिक को भी दो हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रुपये प्रतिमाह किया है। इस मंजूरी से ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी को अपने कार्य संपादन में मदद मिलेगी और ग्रामीणों के राजस्व संबंधी काम आसानी से होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed