{"_id":"64b5700d989f183ffe0a9577","slug":"1456-posts-will-be-created-in-upgraded-schools-in-rajasthan-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रदेश भर में अपग्रेड हुए स्कूलों में 1456 पोस्ट होंगी क्रिएट, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रदेश भर में अपग्रेड हुए स्कूलों में 1456 पोस्ट होंगी क्रिएट, सीएम गहलोत ने दी मंजूरी
Mon, 17 Jul 2023 10:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:15 PM IST
सार
वरिष्ठ अध्यापक के 672 पद, अध्यापक लेवल-1 और लेवल 2 के 224-224 पद, प्रधानाचार्य, कनिष्ठ सहायक और सहायक कर्मचारी के 112-112 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य सरकार ने प्रदेश में स्कूल एजुकेशन को बेहतर बनाने और हर स्टूडेंट तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश के नए अपग्रेड होने वाले राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई करवाने और स्कूलों के संचालन के लिए 1456 पोस्ट क्रिएट होंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1456 पोस्ट क्रिएट करने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
प्रस्ताव के अनुसार, क्रमोन्नत विद्यालयों के संचालन के लिए वरिष्ठ अध्यापक के 672 पद, अध्यापक लेवल-1 और लेवल 2 के 224-224 पद, प्रधानाचार्य, कनिष्ठ सहायक और सहायक कर्मचारी के 112-112 पद शामिल हैं। नए पदों के सृजन से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। साथ ही, स्टूडेंट्स को उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा अपने नजदीक ही मिल सकेगी। सीएम गहलोत ने वर्ष 2023-24 के बजट में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने की घोषणा की थी। स्कूल अपग्रेड करने के बाद अब उनमें कर्मचारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन