फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur's post office were open for tribute to kalam

जयपुर के डाकखानों ने कलाम को खास अंदाज में दी श्रद्धाजंलि

Sun, 02 Aug 2015 05:02 PM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
jaipur's post office were open for tribute to kalam

अपने खास अंदाज और सहृदय के चलते आम जनता के दिल में जगह बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को जयपुर के सभी डाकघरों ने उसी अंदाज में श्रद्धाजंलि दी जैसी वो चाहते थे।

विज्ञापन


कलाम को नमन करने के लिए जयपुर के सभी डाकघर रविवार को छुट्टी के दिन भी खुले रहे और बदस्तूर कार्य किया। पूर्व राष्ट्रपति कलाम भी कहा करते थे कि अगर उनकी मौत के बाद उन्हें सही श्रद्धाजंलि देनी है तो छुट्टी करने के बजाय एक दिन फालतू काम करके दें।
विज्ञापन


कलाम के इसी वाक्य को ध्येय बनाते हुए जयपुर के डाकघरों ने उन्हें सही रूप में नमन किया और दिनभर विधिवत रूप से काम निपटाया।

स्टाफ में काम को लेकर रहा जबरदस्त उत्साह

jaipur's post office were open for tribute to kalam

रविवार को यूं तो आमतौर पर सरकारी विभागों के साथ साथ हर जगह छुट्टी ही रहती है। लेकिन इस रविवार का दिन जयपुर वासियों के लिए खास बन गया। कारण था जयपुर के सभी डाकघरों का खुले रहना।

हालांकि इसकी सूचना पहले ही दी जा चुकी थी जिसके चलते काफी संख्या में लोग अपने काम करवाने के लिए डाकघरों में पहुंचे। अच्छी बात ये रही कि डाकघरों के कर्मचारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ दिनभर काम करके अपने प्यारे राष्ट्रपति को श्रद्धाजंलि दी।

बल्कि और दिनों के मुकाबले कर्मचारी ज्यादा उत्साह के साथ काम करते देखे गए। हालांकि अन्य विभागों में छुट्टी होने के कारण डाक विभाग पर काम का बोझ तो कम ही रहा लेकिन उनकी इस सराहनीय पहल की हर कोई प्रशंसा करता नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed