फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Royal family: Diya Kumari and Narendra Singh divorced

जयपुर राजघराने की दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह का हुआ तलाक, कोर्ट ने मंजूर की अर्जी

Wed, 16 Jan 2019 12:35 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 16 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
Jaipur Royal family: Diya Kumari and Narendra Singh divorced
दीया कुमारी और नरेंद्र सिंह

जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्या व पूर्व विधायक दीया कुमारी और उनके पति नरेंद्र सिंह के बीच आपसी सहमति से शादी के 24 साल बाद तलाक हो गया। दोनों ने 1997 में प्रेम विवाह किया था। फैमिली कोर्ट के इस आदेश की कॉपी मंगलवार को जारी हुई। दीया और नरेंद्र के तीन संतानें हैं। उनके बड़े बेटे पद्मनाभ सिंह को महाराज भवानी सिंह ने गोद लेकर अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया हुआ है। दूसरे बेटे लक्ष्यराज सिंह व एक बेटी गौरवी है।

विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में अव्यस्क बच्चों को अपने साथ रखने की इच्छा जता रखी है। ऐसे में माना जा रहा है कि बच्चे मां दीया के साथ रहेंगे। दीया अपनी पारिवारिक विरासत सिटी पैलेस व जयगढ़ फोर्ट सहित अन्य इमारतों व हेरिटेज के संरक्षण के काम में भी लगी हुई हैं। दीया पूर्व महाराज सवाई भवानी सिंह व पद्मनी की बेटी हैं। पढ़ाई जयपुर, दिल्ली व लंदन से पूरी की। 2013 में भाजपा के टिकट पर सवाई माधोपुर से विधायक बनीं। नरेंद्र सिंह शिवाड़ के कोठड़ा ठिकाने से हैं।

विज्ञापन

सवा महीने में ही मिल गया तलाक

दीया व नरेंद्र ने पिछले साल 7 दिसंबर को फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन किया था। कोर्ट ने 6 माह बाद का समय दिया, ताकि काउंसलिंग हो सके। लेकिन दोनों ने कोर्ट में 21 दिसंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया और जल्द सुनवाई करने को कहा। दोनों ने यह भी कहा कि वे आपसी सहमति से तलाक चाहते हैं और डेढ़ साल से अलग रह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कोर्ट ने तलाक मंजूर कर दिया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अमरदीप बनाम हरमीन कौर मामले में कहा था कि यदि पक्षकार लंबे समय या 18 माह से अलग रह रहे हैं और आपसी सहमति से अलग होना चाहते हैं तो समझाइश के लिए 6 माह का समय देने के बजाय तथ्य व सबूतों के आधार पर तलाक मामले में जल्द फैसला दे सकते हैं।

यह कहते हुए मांगा तलाक

दीया कुमारी व नरेंद्र सिंह राजावत ने पारस्परिक सहमति के आधार पर तलाक लेने का प्रार्थना पत्र दायर किया गया था। इसमें कहा गया था कि वे डेढ़ साल से अलग रह रहे हैं और अब आपसी सहमति से अलग होना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed