{"_id":"28b41e24-75e6-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"jaipur-police-to-probe-shinde-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंदे के बयान की जांच करेगी जयपुर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिंदे के बयान की जांच करेगी जयपुर पुलिस
जयपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के चिंतन शिविर के दौरान गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के हिंदू आतंकवाद को लेकर दिए गए बयान के मामले में जयपुर पुलिस विस्तृत जांच करेगी और रिपोर्ट निचली अदालत को सौंपेगी। जयपुर की एक निचली अदालत ने बुधवार को शिंदे के बयान के ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग को जब्त कर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पिछले महीने जयपुर चिंतन शिविर के दौरान शिंदे ने कहा था कि बीजेपी और संघ के शिविरों में हिंदू आतंकवाद का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और दावा किया था कि केंद्र के पास इस संबंध में एक रिपोर्ट भी है। यह भी कहा था कि समझौता एक्सप्रेस, मक्का मस्जिद और मालेगांव धमाकों में संघ का हाथ होने के सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
इस बयान के खिलाफ हवामहल मंडल के पदाधिकारी सोमदत्त पांचाल ने निचली अदालत में परिवाद दाखिल किया था। इस परिवाद पर अदालत ने अपने स्तर पर सुनवाई शुरू करते हुए परिवादी के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद अदालत ने बुधवार को शिंदे के बयानों की विस्तृत जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन