फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur to Get New Hangout Spot Food Chowpatty Open-Air Theatre & Play Zone Coming Up in Ram Niwas Bagh

जयपुर को मिलेगा नया हैंगआउट स्पॉट: रामनिवास बाग में बनेगी फूड चौपाटी; प्ले जोन और ओपन एयर थिएटर से लेकर सबकुछ

Tue, 29 Sep 2026 08:39 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 29 Sep 2026 08:39 AM IST
सार

रामनिवास बाग में अब खाने के साथ फन का भी नया ठिकाना बनेगा। 6.30 करोड़ की फूड चौपाटी में फूड ट्रक, प्ले जोन, गार्डन और ओपन एयर थिएटर आकर्षण होंगे। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हर जानकारी पढ़िए विस्तार से...

विज्ञापन
Jaipur to Get New Hangout Spot Food Chowpatty Open-Air Theatre & Play Zone Coming Up in Ram Niwas Bagh
रामनिवास बाग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रामनिवास बाग में जल्द ही फूड, फन और हरियाली का नया स्पेस विकसित किया जाएगा। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) यहां करीब 6.30 करोड़ रुपये की लागत से फूड चौपाटी विकसित करने की तैयारी में है। करीब 5,920 वर्गमीटर क्षेत्र में बनने वाली चौपाटी में फूड ट्रक, सिटिंग एरिया, बच्चों का प्ले जोन, गार्डन और ओपन एयर थिएटर जैसी सुविधाएं होंगी। जेडीए के प्रोजेक्ट के अनुसार चौपाटी को रामनिवास बाग में मौजूदा स्पोर्ट्स कोर्ट के पास विकसित किया जाएगा। यहां वाहनों और पैदल आने वाले लोगों के लिए अलग प्रवेश की व्यवस्था होगी। फूड ट्रक और कियोस्क के लिए करीब 140 वर्गमीटर जगह रखी गई है, जबकि 662 वर्गमीटर में बैठने की व्यवस्था होगी। बच्चों के लिए करीब 600 वर्गमीटर में प्ले एरिया विकसित किया जाएगा। वहीं करीब 200 वर्गमीटर में ओपन एयर थिएटर बनाया जाएगा। इसके अलावा गार्डन, पैदल पाथवे, टॉयलेट, पेयजल, पार्किंग और अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन




राजस्थानी अंदाज में होंगे फूड ट्रक
चौपाटी के फूड ट्रकों का डिजाइन राजस्थानी थीम पर आधारित होगा। इनमें जालीदार नक्काशी, मेहराब और किले की आकृतियों का इस्तेमाल प्रस्तावित है। यहां चाट, कचौरी, राजस्थानी थाली, फ्यूजन फूड और पेय पदार्थों की सुविधा देने का कॉन्सेप्ट तैयार किया गया है।

विज्ञापन

रात में रोशनी से जगमग होगा परिसर

प्रोजेक्ट डिजाइन में शाम और रात के समय परिसर की लाइटिंग पर भी जोर दिया गया है। स्ट्रिंग लाइट्स, लैम्प पोस्ट, पाथवे लाइटिंग और फसाड इल्यूमिनेशन प्रस्तावित है। इसके लिए लागत अनुमान में 75 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। मास्टर प्लान में इनर और आउटर ग्रीन बेल्ट के साथ ग्रीन बफर का भी प्रावधान है। स्पोर्ट्स कोर्ट और सड़क की ओर ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाने हैं। शाम और रात के समय परिसर को रोशन करने के लिए स्ट्रिंग लाइट, लैम्प पोस्ट और पाथवे लाइटिंग की व्यवस्था होगी। फसाड इल्यूमिनेशन के लिए लागत में 75 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रीन बेल्ट और हरित क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आरसीए की नई टीम की कमान किसके हाथ?: आज 38 मतदाता करेंगे फैसला, छह पदों पर सीधी भिड़ंत

पांच साल के रखरखाव का खर्च भी शामिल
जेडीए के लागत अनुमान में प्रोजेक्ट की कुल लागत 6 करोड़ 29 लाख 82 हजार 400 रुपये रखी गई है। इसमें सिविल और इलेक्ट्रिकल काम के लिए 5.33 करोड़, हॉर्टिकल्चर व लैंडस्केपिंग के लिए 42.60 लाख और पांच साल के संचालन एवं रखरखाव के लिए 30 लाख रुपये शामिल हैं। जेडीए के अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट के लिए इसी साल टेंडर जारी किए जाने की तैयारी है। इसके बाद रामनिवास बाग में यह नया फूड और एंटरटेनमेंट स्पेस विकसित होगा, जिससे रात के समय भी यहां गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed