फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur Nagar Nigam Election Congress violate conditions in delimitation of wards Arjun Ram Meghwal

राजनीतिक लाभ के लिए गहलोत सरकार ने वार्डों के परिसीमन में शर्तों का उल्लंघन किया : मेघवाल

Fri, 16 Oct 2020 12:32 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Fri, 16 Oct 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jaipur Nagar Nigam Election  Congress violate conditions in delimitation of wards Arjun Ram Meghwal
अर्जुन मेघवाल - फोटो : ani

राजस्थान में जयपुर नगर निगम चुनाव जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। नगर निगम चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा ने एक बार फिर परिसीमन राग छेड़ दिया है। केंद्रीय मंत्री और जयपुर नगर निगम चुनाव समन्वयक अर्जुनराम मेघवाल ने गुरुवार को परिसीमन में शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

विज्ञापन


अर्जुनराम मेघवाल के नेतृत्व में प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति को लेकर जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक के बाद अर्जुनराम मेघवाल ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने जयपुर, जोधपुर व कोटा शहर में वार्डों के परिसीमन में शर्तों का उल्लंघन किया। इन शहरों में पुनगर्ठित नगर निगमों के लिए इसी महीने चुनाव हो रहे हैं।
विज्ञापन



मेघवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 'राज्य सरकार ने वार्डों का परिसीमन करते समय राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मानकों व शर्तों का उल्लंघन किया।' उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार शहरों में मजबूत है और कांग्रेस को नगर निगम बोर्ड बनाना मुश्किल प्रतीत हुआ, तो उसकी सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो नगर निगम बना दिए और वार्डों के परिसीमन में शर्तो का उल्लंघन किया, लेकिन भाजपा इस चैलेंज को स्वीकार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के चुनाव में भाजपा का एजेंडा सुशासन रहेगा।

29 अक्तूबर और एक नवंबर को मतदान  
जयपुर हेरीटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगम के चुनाव 29 अक्तूबर को और जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण नगर निगम के लिए चुनाव एक नवंबर को होंगे। मतगणना तीन नवंबर को होगी।


राज्य में अनुसूचित जाति का उत्पीड़न बढ़ रहा- मेघवाल
मेघवाल ने कहा कि निगम चुनावों के लिए भाजपा अपना दृष्टि पत्र जारी करेगी। साथ ही राज्य सरकार की असफलताओं को उजागर करने के लिए आरोपपत्र भी जारी करेगी। राज्य की कथित बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार पर हमला करते हुए मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में अनुसूचित जाति का उत्पीड़न और महिला अत्याचार के मामले बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed