फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur metro start today

दिल्ली से शानदार है जयपुर की मेट्रो, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

Wed, 03 Jun 2015 06:15 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:15 PM IST
विज्ञापन
jaipur metro start today

दिल्ली की तरह अब जयपुर भी मेट्रोमयी हो गया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को मानसरोवर स्थित मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पहला सफर मुख्यमंत्री ने किया और इसके बाद दोपहर को मेट्रो में जयपुर की जनता ने सफर किया।

विज्ञापन


अब जयपुर देश का छठा शहर है, जहां पर मेट्रो की सवारी की जा सकती है। पहले चरण में 2 हजार 23 करोड़ खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को बधाई दी तथा कहा कि यह प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन हैं। मेट्रो के अन्य फेज को पूरा करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। मेट्रो ट्रेन सुबह 6.45 से रात 9 बजे तक चलेगी। सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से 8 बजे पीक टाइम में हर 10 मिनट पर मिलेगी ट्रेन। बाकी समय में हर पन्द्रह मिनट पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो का मानसरोवर से चांदपोल तक का पहला चरण 9.63 किलोमीटर का है, जिसे मेट्रो 23 मिनट में पूरा करेगी। करीब आधा किलोमीटर ट्रेक भूमिगत है।

मेट्रोमेन को सलाम
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा कि वे मेट्रोमेन श्रीधरन को सलाम करते हैं, उनके विश्वास पर पिछली सरकार ने जो काम हाथ में लिया था, वो आज पूरा हुआ। पिछली सरकार के दौरान गहलोत ने मेट्रो ट्रेन की घोषणा कर काम शुरु करवाया था। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों का सपना पूरा हुआ है। आखिर डेढ़ साल की देरी से ही सही आज मेट्रो का सफर शुरू हो रहा है।

6 माह तक किराया 5 से 15 रुपए

jaipur metro start today

मेट्रो का किराया 5 से 15 रुपए तक होगा। शुरुआती स्टेशन से अगले स्टेशन तक 5 रुपए तीसरे से पांचवें स्टेशन तक 10 और छठवें से आठवें स्टेशन तक 15 रुपए लगेंगे। छह महीने बाद पीक टाइम में 10, 15 और 20 रुपए किराया हो जाएगा।हर स्टेशन पर टिकट मिलेगा। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड, टूरिस्ट कार्ड और एचडीएफसी बैंक का कोम्बो कार्ड भी उपलब्ध है।

एक स्टेशन भूमिगत
मेट्रो के नौ स्टेशन बनाए हैं, जिनमें से एक चांदपोल स्टेशन भूमिगत है। मानसरोवर, न्यूआतिश मार्केट, विवेक विहार, श्याम नगर, राम नगर, सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप व चांदपोल स्टेशन होंगे।

चांदपोल को छोड़कर सभी स्टेशन एलिवेटेड हैं। चांदपोल स्टेशन अकेला 170 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुआ है, जबकि बाकी सभी आठ स्टेशनों पर 15.15 करोड़ रुपए की लागत आई है।

हजार से अधिक यात्री
ट्रेन के एक कोच की लागत करीब 9 करोड़ रुपए है। इसकी लम्बाई 22 मीटर है, हर ट्रेन में चार कोच लगे हैं। एक ट्रेन में एक बार में 1000 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। फिलहाल 10 ट्रेनें तैयार की गई हैं। यात्री भार बढ़ेगा तो ट्रेनों में दो अतिरिक्त कोच लगा, जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed