जयपुर फैस्टिवल की शुरुआत, जानिए इस बार क्या है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जयपुर लिटरेचर फैस्टिवल की शुरुआत बुधवार को डिग्गी पैलेस में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी। पांच दिवसीय साहित्य के मेले में साहित्य, बॉलिवुड सहित कई क्षेत्रों से नामी-गिरामी हस्तियां शिरकत करेंगी। फैस्टिवल के विभिन्न सत्रों में 300से अधिक वक्ता तथा 140 संगीतकार शामिल होंगे। फैस्टिवल में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
जानकारी के अनुसार इस बार डिग्गी पैलेस के अलावा आमेर व हवामहल जैसे पर्यटन स्थलों व निजी होटलों के परिसरों में भी सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम रखे गए हैं।
पिंक सिटी फैस्टिवल में ये रहेगा खास
फैस्टिवल में पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, नोबल पुरस्कार विजेता वी.एस. नायपॉल, बुकर पुरस्कार विजेता इलेनोर कैटन, नीति आयोग के वाइस चेयरमैन अरविंद पानगडिय़ा, पुलित्जर पुरस्कार विजेता विजय शेषाद्री, बॉलिवुड अभिनेता नसीरूद्दीन शाह, वहीदा रहमान, शबाना आजमी सहित अमीश त्रिपाठी, चेतन भगत, कवि केदार नाथ सिंह जैसे नामी-गिरामी साहित्यकार और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां पहुंचेंगी।