{"_id":"3da3d3d22123a354f801f0d714304a37","slug":"jaipur-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज ने वकील पर लगया धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज ने वकील पर लगया धमकाने का आरोप
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 10 Jul 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की राजधानी जयपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र सिंह चौधरी ने वकील पर धमकाने और न्यायिक कार्य में बाधा का आरोप लगाया और अवमानना की श्रेणी में मानते हुए पूरी घटना को रिकॉर्ड पर ले लिया। उधर, वकीलों ने इसके विरोध में चौधरी के तबादले की मांग उठाते हुए न्यायिक कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी, नारेबाजी कर हंगामा किया।
विज्ञापन
जज ने रिकॉर्ड पर लिया कि एसोसिएशन अध्यक्ष गोपेश कुम्भज सहित चार-पांच वकील भारत भूषण पारीक के साथ आए और पारीक के मामले में कब्जा वारंट जारी नहीं करने को कहा। पारीक ने डराया-धमकाया और अन्य वकीलों ने भी न्यायिक कार्य में बाधा पहुंचाई। इस घटना को एडीजे चौधरी ने अवमानना की श्रेणी में मानते हुए पत्रावली पेश करने को कहा।
विज्ञापन
स्टाफ को किया बाहर, कुंडी लगाई
वकीलों ने अधीनस्थ अदालत परिसर में पक्षकारों व स्टाफ को कोर्ट से बाहर कर कमरों को कुंदी लगा दी, लेकिन उसका ज्यादा देर तक असर नहीं रहा। वकीलों ने हाईकोर्ट आकर मुख्य न्यायाधीश अमिताभ रॉय से मुलाकात कर एडीजे के तबादले की मांग की।
विज्ञापन
वकीलों ने जिला न्यायाधीश दीपक माहेश्वरी से भी मुलाकात की। शाम को मुख्य न्यायाधीश से न्यायिक अधिकारियों ने भी मुलाकात की। बार एसोसिएशन जयपुर ने बैठक कर चौधरी की कार्यवाही पर विरोध दर्ज कराते हुए उनके तबादले की मांग को लेकर न्यायिक कार्य बहिष्कार की घोषणा की, जिसके बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी न्यायिक कार्य बहिष्कार का निर्णय किया।