{"_id":"61a8f4bf4e32372c82634b08","slug":"jaipur-jayesh-raoji-a-vicious-thief-who-stole-jewelery-worth-rs-2-crore-from-a-five-star-hotel-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: फाइव स्टार होटल से दो करोड़ रुपये की ज्वैलरी चुराने वाला शातिर चोर जयेश रावजी गिरफ्त में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: फाइव स्टार होटल से दो करोड़ रुपये की ज्वैलरी चुराने वाला शातिर चोर जयेश रावजी गिरफ्त में
Thu, 02 Dec 2021 10:00 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:00 PM IST
सार
गुजरात में जूनागढ़ का रहने वाला जयेश (47) इन दिनों मुंबई में रह रहा है। वह पांच सितारा होटल में होने वाली बड़े परिवारों की शादियों को ही निशाना बनाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
जयपुर के फाइव स्टार होटल क्लार्क्स आमेर से दो करोड़ रुपये की ज्वैलरी चुराने वाले शातिर चोर जयेश रावजी सेजपाल पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पांच दिनों तक लगातार पीछा कर पुलिस ने जयेश को गुजरात में सूरत से पकड़ा है। जयेश सूरत में एक होटल में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जयेश के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए दो करोड़ रुपये की ज्वैलरी भी बरामद कर ली है। जयेश ने यह गहने 25 नवंबर को मुंबई निवासी राहुल बंथली के कमरे से चुराए थे। वे छत्तीसगढ़ में रहने वाले अपने रिश्तेदार राजीव बोथरा की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
अन्य राज्यों की पुलिस भी पीछे लगी थी
राजस्थान की उदयपुर सहित अन्य राज्यों की पुलिस भी जयेश के पीछे लगी थी। बताया जा रहा है कि वह 27-28 नवंबर को ही गुजरात चला गया था। इससे पहले उसने 21 नवंबर के आसपास उदयपुर के पांच सितारा होटल ट्राइडेंट में दिल्ली के रहने वाले एक कारोबारी के कमरे से करीब 15 लाख रुपये चुराए थे। गुजरात में जूनागढ़ का रहने वाला जयेश (47) इन दिनों मुंबई में रह रहा है। वह पांच सितारा होटल में होने वाली बड़े परिवारों की शादियों को ही निशाना बनाता है।
विज्ञापन
होटल क्लार्क्स आमेर में 26 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज में हुलिया सामने आने के बाद पुलिस ने प्रदेश के अन्य जिलों व बाहरी राज्यों की पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद उसकी पहचान हो गई। शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि होटल में वारदात के लिए जयेश 25 नवंबर को जयपुर पहुंचा था और बनीपार्क इलाके में एक होटल में ठहरा था।