{"_id":"5b7761e642c7924670022401","slug":"jaipur-ig-said-rakabar-did-not-die-from-lobbying","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉब लिंचिंग से नहीं हुई अकबर की मौत : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉब लिंचिंग से नहीं हुई अकबर की मौत : आईजी
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 18 Aug 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक वी. के. सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी गर्मी बढ़ाने वाले राजस्थान में अलवर के अकबर उर्फ रकबर खान मामले को जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने मॉब लिंचिंग नहीं माना है। वी.के. सिंह ने कहा कि वे नहीं मानते कि अकबर की मौत मॉब लिंचिंग में हुई है।
विज्ञापन
वी.के. सिंह अलवर में कानून व्यवस्था और अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने अलवर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अकबर खान की मौत के मामले को वे खुद लिंचिंग नहीं मानते हैं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर शीघ्र कोर्ट में ट्रायल शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस मामले की न्यायिक जांच भी हो रही है। गौरतलब है कि अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में 20 व 21 जुलाई की मध्य रात्रि को जंगल के रास्ते दो गाय ले जाते अकबर को ग्रामीणों ने पकड़ा था और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद अकबर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन