फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Guide Dies After Knife Attack in Amer, Dispute Over Vehicle Entry; Market Shut Amid Tension

जयपुर: आमेर में गाइड की मौत पर हंगामा, गाड़ी ले जाने के विवाद में हुआ था चाकू से हमला, तनाव के चलते बाजार बंद

Tue, 08 Sep 2026 11:37 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 08 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

आमेर में किले तक गाड़ी ले जाने के विवाद में चाकू से हमले में घायल पर्यटक गाइड मनीष सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर के बाद आमेर में तनाव बढ़ गया, जिसके बाद इलाके में बाजार बंद कर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Jaipur: Guide Dies After Knife Attack in Amer, Dispute Over Vehicle Entry; Market Shut Amid Tension
गाइड की मौत के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के आमेर में आमेर किले तक गाड़ी ले जाने को लेकर हुए विवाद में चाकू से घायल पर्यटक गाइड मनीष सोनी की मौत हो गई। मनीष ने मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह मावठा सरोवर के पास हुए हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


मनीष की मौत की खबर फैलते ही आमेर में एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और व्यापारियों में आक्रोश है। इससे पहले सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोग आमेर थाने पहुंचे थे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


किले तक जीप ले जाने को लेकर हुआ था विवाद
घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे मावठा सरोवर के पास हुई थी। पुलिस के मुताबिक गाइड मनीष सोनी वाहनों को आमेर किले की ओर आगे जाने से रोक रहे थे। इसी दौरान जीप चालक आजम से उनकी कहासुनी हो गई। इससे पहले एक सितंबर को भी मनीष का यहां पार्किंग में अवैध रूप से पर्यटकों को ले जाने के मामले में विवाद हुआ था। इसके बाद मनीष अपने ऊपर हमले की आशंका को लेकर थाने रिपोर्ट देने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने उस समय मनीष की रिपोर्ट नहीं ली। इसके बाद मनीष वापस लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीकर: 30 फीट गहरा गड्ढा बना मौत का कुआं, सीवरेज लाइन डालते वक्त मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आजम ने अपने साथी नाजिश के साथ मिलकर मनीष पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। घटना की शुरुआती रिपोर्टों में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने की पुष्टि की थी।

हमले के बाद आमेर थाने का घेराव
गाइड पर हमले की खबर फैलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गाइड आमेर थाने पहुंच गए थे। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिया था। घटना के बाद आमेर का बाजार भी बंद रहा। ऐतिहासिक पर्यटन स्थल के पास हुई चाकूबाजी और उसके बाद बने तनाव को देखते हुए पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी थी।


दो आरोपी हिरासत में
पुलिस ने मामले में जीप चालक आजम और उसके साथी नाजिश को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हमले में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ आमेर थाने में पहले से आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।
 
मनीष सोनी की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है। मामला दो सांप्रदायों से जुड़ा होने के कारण आमेर में बाजार बंद करवा दिए गए हैं और यहां भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed