फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Flight Schedule Disrupted by Technical Glitch and Bad Weather, 17-Hour Delay; Passenger Dies

जयपुर: तकनीकी खराबी और मौसम की मार से बिगड़ा उड़ानों का शेड्यूल, 17 घंटे लेट हुई फ्लाइट, एक यात्री की मौत

Thu, 03 Sep 2026 05:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 03 Sep 2026 05:58 PM IST
सार

जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को तकनीकी खराबी, फ्लाइट डायवर्ट और लंबी देरी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Jaipur: Flight Schedule Disrupted by Technical Glitch and Bad Weather, 17-Hour Delay; Passenger Dies
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर हवाई अड्डे पर गुरुवार को यात्रियों को एक-एक कर कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां एटीआर-72 विमान में आई तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो ने अपनी जयपुर-उदयपुर उड़ान रद्द कर दी, वहीं दूसरी तरफ स्पाइस जेट की दुबई उड़ान लगभग 17 घंटे की देरी से संचालित होने की स्थिति में पहुंची। दिल्ली में खराब मौसम के कारण विमान सेवा कंपनी को वडोदरा की उड़ान जयपुर की ओर मोड़नी पड़ी। इस पूरी अव्यवस्था के बीच कोलकाता जा रहे एक यात्री ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


तकनीकी खराबी से विमान सेवा प्रभावित
इंडिगो की उड़ान 6E-7517 को बुधवार शाम 4:50 बजे जयपुर से उदयपुर के लिए रवाना होना था। प्रस्थान से पहले एटीआर-72 विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद एयरलाइन ने इसे रद्द कर दिया। लगभग 15 घंटे से अधिक का समय बीतने के बावजूद विमान की खराबी दूर नहीं हो सकी और विमान हवाई अड्डे पर ही खड़ा रहा।
विज्ञापन


दुबई उड़ान में भारी विलंब
इधर स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई उड़ान SG-5157 भी लगातार देरी का शिकार हुई। बुधवार शाम 5:55 बजे रवाना होने वाली इस उड़ान को गुरुवार सुबह लगभग 11:25 बजे भेजने की संभावना बनी। इसके चलते यात्रियों को लगभग 17 घंटे तक हवाई अड्डे पर इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट ने वापस लिया ‘टार्गेटेड केस डिस्पोजल’ आदेश; वकीलों के आंदोलन को बड़ी सफलता

यात्री बुधवार दोपहर बाद से ही उड़ान की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन अब एयरलाइन ने गुरुवार शाम 5:55 बजे दुबई जाने वाली उड़ान का समय भी बदल दिया। अब इस उड़ान को शुक्रवार तड़के लगभग 4:25 बजे रवाना करने की तैयारी है। एक के बाद एक उड़ान लेट होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।


एक यात्री की मौत
इसी बीच दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान 6E-6221 को जयपुर की तरफ भेजा गया। विमान लगभग आधे घंटे तक दिल्ली के आसमान में चक्कर लगाता रहा, लेकिन लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर पायलट ने इसे जयपुर में सुरक्षित उतारा।

इसी बीच कोलकाता की यात्रा पर जा रहे यात्री रोहित अग्रवाल की जयपुर हवाई अड्डे पहुंचने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed