फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Flight Disruptions Leave Around 5,000 Rajasthan Umrah Pilgrims Stranded in Makkah and Madinah

जयपुर: सऊदी में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ठप, मक्का-मदीना में फंसे राजस्थान के 5 हजार उमराह यात्री, हेल्पलाइन शुरू

Fri, 16 Oct 2026 06:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 16 Oct 2026 06:15 PM IST
सार

उड़ानें रद्द होने से राजस्थान के करीब 5 हजार उमराह जायरीन मक्का-मदीना में फंस गए हैं। वापसी की तारीख तय नहीं होने से यात्रियों के सामने ठहरने और खाने-पीने का बढ़ता खर्च भी चुनौती बन रहा है। 

विज्ञापन
Jaipur: Flight Disruptions Leave Around 5,000 Rajasthan Umrah Pilgrims Stranded in Makkah and Madinah
सऊदी में फंसे 5 हजार राजस्थानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सऊदी अरब में हालिया हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन ठप होने से मक्का और मदीना में राजस्थान के करीब 5 हजार उमराह यात्री फंस गए हैं। राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, नागौर, जोधपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और हनुमानगढ़ सहित कई जिलों के जायरीन की वतन वापसी का पूरा कार्यक्रम अनिश्चित हो गया है। एयरलाइंस कंपनियों की ओर से उड़ानें निरस्त करने और रिफंड जारी करने के संदेश मिलने के बाद जायरीन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं क्योंकि नई उड़ानों की तिथियां तय नहीं हो पा रही हैं।

विज्ञापन


उड़ानें निरस्त होने से बढ़ा संकट
एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा और खाड़ी क्षेत्र की विभिन्न एयरलाइंस की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजनाएं पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। इन निरस्त उड़ानों का असर मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद से जुड़ी हवाई सेवाओं पर पड़ा है। 
विज्ञापन


कई यात्री रिफंड लेकर वैकल्पिक विमान में सीट तलाश रहे हैं तो कुछ उड़ानों का परिचालन दोबारा शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस अनिश्चितता के कारण प्रत्येक वापसी टिकट पर यात्रियों को करीब 35 हजार रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाने की आशंका सता रही है। स्वदेश लौटने में हो रही देरी की वजह से लोगों को नौकरी और शादियों की चिंता घेर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 

ठहरने की चुनौतियां सामने आईं
मक्का और मदीना में तय समय सीमा से अधिक दिन रुकने की विवशता से होटल, भोजन और दैनिक जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। टूर पैकेज के जरिये सऊदी अरब गए यात्रियों के रहने व खाने-पीने का प्रबंध टूर ऑपरेटर संभाल रहे हैं। इसके विपरीत व्यक्तिगत स्तर पर व्यवस्था करके पहुंचे यात्रियों को सारा जेब खर्च खुद उठाना पड़ रहा है। हालांकि यात्रियों ने अभी तक भारतीय दूतावास से सीधा संपर्क नहीं साधा है, फिर भी रियाद स्थित भारतीय मिशन ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे चलने वाला नियंत्रण कक्ष शुरू किया है।


मक्का में ठहरे जायरीन का इंतजार
टिकट रद्द होने के संदेश मिलने के बाद भी वैकल्पिक उड़ानों का कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा है। इस समय सभी यात्री मक्का में रुककर इबादत में समय बिता रहे हैं और हवाई सेवाएं बहाल होने की आस लगाए हुए हैं। उमराह इस्लाम में काबा शरीफ और मस्जिद अल-हरम में की जाने वाली पवित्र यात्रा है, जिसे वर्ष में कभी भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed