फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Doctors Suspend Protest After SIT Formation, Services Resume at Private Hospitals Closed for Four Days

Jaipur News: एसआईटी गठन के बाद डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित, चार दिन से बंद पड़े निजी अस्पतालों में सेवाएं बहाल

Mon, 11 May 2026 05:46 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 05:46 PM IST
सार

जयपुर में डॉ. सोनदेव बंसल प्रकरण में जांच के लिए एसआईटी बनाए जाने के बाद डॉक्टर संगठनों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इसके साथ ही कई दिनों से प्रभावित निजी अस्पतालों की सेवाएं सामान्य होने लगी हैं।
 

विज्ञापन
Jaipur: Doctors Suspend Protest After SIT Formation, Services Resume at Private Hospitals Closed for Four Days
जयपुर मेडिकल एसोसिएशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में डॉ. सोनदेव बंसल और उनके परिजनों के साथ कथित मारपीट के मामले को लेकर जारी डॉक्टरों का आंदोलन रविवार को स्थगित कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर द्वारा मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किए जाने के बाद चिकित्सा संगठनों ने यह निर्णय लिया। आंदोलन खत्म होने के साथ ही 7 मई की रात से बंद पड़े निजी अस्पतालों में मरीजों के इलाज की सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान के जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा एसआईटी गठन की घोषणा के बाद एसएमएस अस्पताल स्थित जेएमए सभागार में चिकित्सा संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि मरीजों की परेशानियों को देखते हुए सभी निजी अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से चिकित्सा सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विजय कपूर ने कहा कि सभी चिकित्सा संगठनों को सरकार और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉ. सोनदेव बंसल और उनके परिवार को न्याय मिलने तक संगठनों का विरोध जारी रहेगा तथा पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जाएगी।


डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि आंदोलन के दौरान चिकित्सा संगठनों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर से मिला था। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि वकीलों के एक समूह द्वारा लगातार धमकी, दबाव और भय का माहौल बनाया जा रहा था। साथ ही डॉ. बंसल की जमानत सुनवाई में भी व्यवधान उत्पन्न किए गए। संगठनों ने डॉक्टरों और उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

चिकित्सा संगठनों ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की, जिसे पुलिस कमिश्नर ने तत्काल स्वीकार कर लिया। पुलिस प्रशासन के इस निर्णय के बाद डॉक्टर संगठनों ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया। बैठक में जयपुर मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. जगदीश मोदी, सचिव डॉ. अनुराग तोमर सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed