फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jjm scam sanjay badaya arrested mahesh joshi acb action news

Rajasthan News: जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 02:36 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 11 May 2026 02:36 PM IST
सार

राजस्थान के चर्चित 960 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री महेश जोशी के करीबी माने जाने वाले संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
rajasthan jjm scam sanjay badaya arrested mahesh joshi acb action news
लाल गोले में संजय बड़ाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री महेश जोशी के करीबी माने जाने वाले संजय बड़ाया को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि संजय बड़ाया को सोमवार तड़के दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया। वह थाईलैंड से लौट रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे जयपुर लाया जा रहा है।
विज्ञापन


960 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला

एसीबी के अनुसार संजय बड़ाया पर करीब 960 करोड़ रुपये के जल जीवन मिशन घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। जांच एजेंसी का कहना है कि वह इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड हो सकता है और उसने बिचौलिए की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


तीन आरोपी अब भी फरार

एसीबी ने बताया कि मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी साल 2024 में संजय बड़ाया को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी। गौरतलब है कि एसीबी ने इसी मामले में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री महेश जोशी को 7 मई को गिरफ्तार किया था। जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर एजेंसियां लगातार जांच और कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed